DHANBAD : झरिया के लोदना ओपी अंतर्गत बीसीसीएल एरिया 10 के सुशी आउटसोर्सिंग कंपनी के केंप में जमकर बवाल हुआ है। उक्त स्थल पर 30 वर्षीय युवक सूरज माली को हॉलपेक मशीन ने बुरी तरह से कुचला दिया जिससे घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई। खबर मिलने पर पंहुचे परिजन और अन्य लोग ने देखा की शव को छिपा दिया गया है घटना स्थल पर शरीर के कुछ अंश पड़े है जिसके बाद लोग आग बबूला हो गए और जमकर हंगामा करते हुए कैंप में खड़ी कई मसान और भारी वाहन में तोड़फोड़ कर आग लगा दिया गया पत्थरबाजी की गई इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस को लाठी चार्ज करनी पड़ी, देव प्रभा के संचालक कुंभनाथ सिंह को भी लोगों ने दौड़ता कुंभनाथ सिंह और कई कर्मी छिपकर अपनी जान बचाई, अभी भी केंप में छिपे हुए है।

भारी हंगामा को देखते हुए झरिया सीओ, अंचल के कई थानों की पुलिस घटना स्थल पर पंहुची हुई है। वही आक्रोशित लोग भी कैंप गेट के बाहर खड़े होकर शव की मांग कर रहे है साथ ही दोषियों पर कार्रवाई की मांग कर रहे है। झरिया सीओ रामसुमन प्रसाद ने कहा है की हंगामे को शांत करने का प्रयास किया जा रहा है। शव को खोजा जा रहा है। वही जो लोग अंदर बंद है उन्हे निकलने का प्रयास किए जा रहा है।

घटना को लेकर लोगो ने बताया की युवक सूरज माली काम की तलाश में कुछ दिन से केंप स्थित कार्यालय आ रहा था। आज जब सूचना मिली की सुरज को हॉलपेक से कुचल दिया है जिसपर परिजन और अन्य लोग घटनास्थल स्थित कैंप जा रहे थे तो देखा गया कि घटना स्थल से शव को गायब करने का प्रयास किया गया घटनास्थल पर शव के कुछ अंश पाया गया जिसे देख लोग आग बबूला हो गए ।








