LATEHAR : लातेहार के बालूमाथ में गुरुवार की सुबह एक बड़ा हादसा हुआ। बैधनाथ धाम से लौट रहे कांवरियों से भरा वाहन अनियंत्रित होकर बिजली पोल से जा टकराया। जिससे पूरे वाहन में करंट आ गई और करंट लगने से पांच कांवरियों की मौत हो गई। जबकि चार कांवरियों की हालत गंभीर बनी हुई है। सभी को बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया गया है। मृतकों में रंगेली कुमारी,अंजली कुमारी, सविता देवी,शांति देवी और वाहन चालक दिलीप उरांव के रूप में हुई है।

बताया जाता है कि सभी कांवरिया बैधनाथ धाम से पूजा कर लौट रहे थे की बालूमाथ के टमटम टोला के समीप वाहन चालक को झपकी आ गई और वाहन अनियंत्रित होकर बिजली पोल से जा टकराई, जिसमे 11 वोल्ट बिजली प्रभावित हो रहा था। जिससे पूरे वाहन में करंट प्रवाहित हो गया और करंट लगने से पांच कांवरियों की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी है। जबकि चार गंभीर रूप से घायल हैं। जिन्हें बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया गया है।

घटना के बाद पूरे कांवरियों में कोहराम मच गया, लोगों के चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर ग्रामीण दौड़े और तत्काल बिजली काटकर राहत कार्य में जुट गये। उसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। स्थानीय लोग आनन फानन में सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के भर्ती कराया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद दो लोगों को रिम्स रेफर कर दिया गया। वहीं घटना की जानकारी के बाद सभी के परिजन मौके पर पहुंच चुके है। सभी का रो रोकर बुरा हाल है। फिलहलुपुलिस शवों को कब्जे में लेकर जांच में जुट गई है।







