DHANBAD : मार्क्सवादी युवा मोर्चा जिला कमेटी के एक बैठक मासस केंद्रीय कार्यालय टेंपल रोड, पुराना बाजार में मंगलवार को सम्पन्न हुई।बैठक की अध्यक्षता मायुमो जिला अध्यक्ष पवन महतो ने किया। बैठक में मुख्य रूप से मासस केंद्रीय अध्यक्ष सह पुर्व विधायक आनंद महतो उपस्थित थे।बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक आनंद महतो ने कहा मासस केंद्रीय कमेटी ने निर्णय लिया है कि इस बार आगामी 9 अगस्त को क्रांति दिवस निरसा में मनाया जाएगा। जिसमें मार्क्सवादी युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं की भागीदारी ऐतिहासिक होगी।बैठक में मुख्य रूप से मायुमो जिला सचिव राणा चटराज,सुरेश दास, कृष्ण कुमार उर्फ लला, औरधेंदु दत्ता, विनय साव, राजेश सिंह,सुजीत कुमार आदि शामिल थे।







