DHANBAD : 9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस के मौके पर झारखंड में कई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वही धनबाद जिले में भी कई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आदिवासी समुदाय की ओर से मुख्य कार्यक्रम का आयोजन शहर में किया गया था जिसमे जिले के कई क्षेत्रों से आदिवासी समुदाय के लोग भाग लिए। शहर के जिला परिषद मैदान से सैकड़ो आदिवासी महिला – पुरुष पारंपरिक भेष भूषा के साथ सोभा यात्रा निकाले जो रणधीर वर्मा चौक होते हुए न्यू टाउन हॉल तक गई।

सोभायात्रा में आदिवासी समाज के महिला – पुरुष मांदर की थाप पर थिरकते नजर आए आ रहे थे प्राकृतिक वेशभूषा, ढोल-नगाड़े व मांदर पर पारंपरिक नृत्य और पारंपरिक तीर कमान के साथ आगे बढ़ रहे थे जो काफी मनमोहक दृश्य था। मौके पर कई स्नताल समाज के लोग मौजूद थे। इस दौरान आदिवासी और जेएमएम नेता रमेश टुडू ने कहा की आज के दिन पूरे विश्व में विश्व आदिवासी मनाया जाता है आदिवासी जल जंगल जमीन को संरक्षित रखते हैं। आदिवासियों की परंपरा ही जल जंगल जमीन से जुड़ा हुआ है। आदिवासी ही है जो जंगल बचा हुआ है।








