DHANBAD: चाणक्य आईएएस अकादमी धनबाद ब्रांच (नियर बिग बाजार) की ओर से आगामी 17 अगस्त सुबह 10:30 को निशुल्क सेमिनार का आयोजन किया जा रहा है। जिसमे वक्ता के रूप में 2022 बैच के UPSC में सफल अभ्यर्थी क्षीतिज वर्मा एवं चाणक्य आईएएस अकादमी के वाइस प्रेसिडेंट विनय कुमार मिश्रा होंगे।
चाणक्य आई.ए.एस अकादमी की ओर से बताया गया की इस आधुनिक युग में जो सबसे बड़ी बेसिक नीड निकल कर सामने आयी है वो है आपका करियर, क्योंकि करियर या रोजगार के बिना इस आधुनिक युग में एक कदम भी चलना मुश्किल है। आज के दौर में कई तरह के नए एवं पुराने करियर मौजूद है जिसे युवा 10+2 पास करने के बाद चुन सकते है और अपने सपने को पुरा कर सकते है। मगर सवाल यह है कि क्या चुने, कैसे चुने, मेरे पास ऐसी क्या खुबी है
इन्हीं बातो को समझते हुए एवं 5000 से अधिक सिविल सर्वेट्स भारत को देने वाले चाणक्य आईएएस अकादमी के धनबाद ब्रांच कि ओर से 17 अगस्त 2024 “हाऊ टू चुज करियर आफ्टर 10+2 अकॉर्डिंग टू योर पर्सनालिटी” पर एक सेमिनार करने जा रहे है जिसे धनबाद या आस पास जिले के पैरेंट्स एवं बच्चों के लिए रखा गया है। चाणक्य आईएएस अकादमी की ओर से इस प्रोग्राम को पूरे भारत वर्ष में चलाया जाता है। इस सेमिनार को अटेंड करने के लिए आप संस्था में संपर्क करके सीट बुक करवा सकते हैं।
इस सेमिनार को करने के बाद आप सबसे पहले खुद को और अपने व्यक्तित्व को समझना शुरू कर देंगे जिससे आप अपने जीवन के सबसे महत्वपूर्ण निर्णय को लेपाएंगे जो आपके पूरे करियर को आधार प्रदान करेगा। आप अपने मजबूत पक्ष एवं कमजोर पक्ष को समझ के सही निर्णय लेना सीख पाएंगे। सबसे महत्वपूर्ण यह है कि आप करियर के इतने सही सलाहकार से मिल पाएंगे जहां कई तरह के छात्र मौजूद होंगे जिनके सवालो को लिया जाएगा हो सकता है कि जो उनका सवाल है वही आपका भी सवाल हो जिससे आप इस निर्णायक मोड़ पर आज 10+2 के बाद जहां खड़े है पूरा करियर सेट करने में एक फलदायी अवसर साबित हों।







