
DHANBAD : 15 अगस्त 2024 को 78वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर धनबाद के रणधीर वर्मा स्टेडियम में मुख्य समारोह का आयोजन किया गया जहां धनबाद उपायुक्त माधवी मिश्रा ने झंडोत्तोलन किया एवं परेड की सलामी ली। मौके पर एसएसपी हरदीप पी जनार्दनन, ग्रामीण एसपी कपिल चौधरी,सिटी एसपी अजित कुमार, डीएफओ विमल लकड़ा समेत जिले के सभी प्रसाशनिक एवं पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहें सभी ने राष्ट्रगान के साथ तिरंगे को सलामी दी।



कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपायुक्त माधवी मिश्रा ने कहा की मइयां सम्मान योजना के तहत 2,53,840 आवेदन जमा हुए है जिसमे 2,10,177 आवेदकों को ऑन लाइन किया जा चुका है। वही प्रधानमंत्री आवास शहरी के तहत साढ़े सात हजार आवास उपलब्ध।कराए गयें।जिले में मुख्यमंत्री बिरसा सिंचाई योजना के तहत 2000 से अधिक सिंचाई योजनाओं की शुरुआत की गई है।DMFT फंड से जिले में कई महत्वपूर्ण कार्य किये गए हैं।जल जीवन मिशन के तहत कई कार्य किये जा रहे हैं।समाज कल्याण विभाग के तहत हजारों छात्रों को छात्रवृत्ति उपलब्ध कराई गई है। JRDA के तहत पुनर्वास के कार्य किये जा रहे हैं। कहा की आजादी के बाद देश लगातार विकाश कर रहा है हम भी विकास योजनाओं को पूरे करने में भागीदार बने ताकि धनबाद का विकास हो सके।








