

DHANBAD : महामहिम राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार आज दुमका से रांची जाने के क्रम में कुछ देर के लिए धनबाद परिसदन में रुके। धनबाद परिसदन में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी माधवी मिश्रा, वरीय पुलिस अधीक्षक एच पी जनार्दनन, वन प्रमंडल पदाधिकारी विकास पालीवाल, सिटी एसपी अजित कुमार ने पुष्पगुच्छ देकर जिला प्रशासन की ओर से राज्यपाल का स्वागत किया। धनबाद परिसदन में कुछ देर रुकने एवं पदाधिकारियों से वार्तालाप करने के बाद माननीय राज्यपाल रांची के लिए प्रस्थान कर गए।







