DHANBAD : शनिवार को शाहिद मनिंद्रनाथ मंडल की 75वीं जयंती मनाई गई। सर्वप्रथम शहीद मनींद्र नाथ मंडल की धर्मपत्नी रेखा मंडल ने सरायढेला शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि दी इसके बाद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित की। इस अवसर पर धनबाद सांसद ढुल्लू महतो, पूर्व विधायक अरूप चटर्जी, सिंदरी विधायक की पत्नी तारा देवी, मासस बबलू महतो, जेबीबीकेएस के जयराम महतो, कांग्रेस नेता मयूर शेखर झा सहित विभिन्न राजनीतिक दलों और सामाजिक संगठन के लोग मेमको मोड़ स्थित मनेंद्रनाथ मंडल की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित किए।

कार्यक्रम में उपस्थित सांसद ढुल्लू महतो ने कहा कि शाहिद मनिंद्रनाथ मंडल का झारखंड अलग राज्य की लड़ाई में अहम योगदान था वे धनबाद में मजदूर, नौजवान और किसानों की आवाज थे। उन्होंने बिना नाम लिए कहा वे जिस पार्टी में थे झारखंड में उसकी कई बार सरकार रही अभी भी उसकी सरकार है लेकिन आज तक उन्हें शहीद का दर्जा नहीं दिया गया यहां तक की उनके परिवार को जो सम्मान मिलना चाहिए वो भी नही मिला। लेकिन हम उनको शाहिद का दर्जा दिलाने के लिए संसद में आवाज उठाएंगे। साथ ही कहा की यहां के माफिया हमें सांसद बनने से रोकने की पूरी कोशिश की लेकिन वे रोक नही सके।

श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित सभी वक्ताओं ने मनिंद्रनाथ मंडल के सघर्ष, मजदूरों, किशानो, नौजवानो के हक की लड़ाई को याद किया और उनके विचारधारा पर चलने का आवाहन किया। इस दौरान उनकी विचारधारा से जुड़े सैकड़ो लोग पंहुचे और उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई।







