DHANBAD : जिला परिषद मैदान में पहली बार दुबई थीम पर आधारित दुबई कार्निवल इंटरनेशनल ट्रेड फेयर 2024 का उद्घाटन शुक्रवार को मुख्य अतिथि जिला परिषद अध्यक्ष शारदा सिंह एवं अतिथि कुंभ नाथ सिंह ने संयुक्त रूप से मेला का फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर किया।शारदा देवी में इस मौके पर कहा इस दुबई कार्निवल इंटरनेशनल ट्रेड फेयर का शुरुआत आज 23 अगस्त से हुआ है और यह 15 सितंबर तक चलेगी। उन्होंने कहा इस भाग दौड़ भरी जिंदगी में आदमी व्यस्त रहते है, और घर पर बच्चे मोबाइल पर व्यस्त रहते हैं, मोबाइल में ही झूलो और सांस्कृतिक वस्तुओं को देखते हैं, माता-पिता समय निकाल कर वास्तविकता दिखाने के लिए इस तरह के मेले में बच्चों को लाएं जिससे उनको कुछ नया देखने सीखने को मिलेगा। साथ ही बच्चों के लिए मनोरंजन भी झूले लगे हैं। कोई भी मेला खास होता है और मेला हमारे देश की संस्कृति है। यहां कई राज्यों, जिलों से व्यापारी अपना प्रोडक्ट्स को बहुत उम्मीद लेकर आए हैं। हालांकि बारिश का मौसम है फिर भी छाता लेकर आए,कुछ खरीददारी करके उनका हौसला बढ़ाएं।अतिथि कुंभ नाथ सिंह ने धनबाद में इस तरह का मेला लगाने के लिए आयोजकों को धन्यवाद दिया एवं धनबाद वासियों को खरीदारी करने और सपरिवार मेला का आनंद उठाने का आग्रह किया। ट्रेड फेयर के आकर्षण का मुख्य केंद्र दुबई की गगनचुंबी बिल्डिंग जैसे बुजुर्ग खलीफा, ट्विन टावर एवं एफिल टावर विशेष प्रकार के आकर्षक सेल्फी प्लेटफार्म हैं। इस बार ट्रेड फेयर में पहली बार बांग्लादेश की ज़ामदानी साड़ी, अफगानिस्तान का ड्राई फ्रूट का स्टॉल लगाया गया है। मेले में मुख्य रूप से राजस्थानी अचार,स्वादिष्ट चूर्ण, खादी वस्त्र, सहारनपुर फर्नीचर के साथ तीज त्यौहार को ध्यान में रखते हुए महिलाओं के सौंदर्य संबंधित हर प्रकार के सामान उपलब्ध हैं। मेला उद्घाटन कार्यक्रम में मोहम्मद कैफ़ी, मल्लिक, मोहम्मद सलाउद्दीन संतोष गुप्ता,धरमजीत चौधरी, सलाउद्दीन संतोष गुप्ता अजीत भकोडिया, सुरेश गिरी एवं पवन यादव उपस्थित थे।







