
DHANBAD : भाजपा का परिवर्तन संकल्प यात्रा झारखंड में 22 सितंबर से 30 सितंबर तक चलेगा इसकी सुरूवत गिरिडीह के झारखंड धाम से नितिन गडकरी शुरु कर सकते है। इस परिवर्तन यात्रा में अमित शाह, जेपी नड्डा सहित कई बड़े नेता आयेंगे इसकी जानकारी भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र राय ने धनबाद भाजपा कार्यालय में मिडिया से बातचीत में दी। कहा की कांग्रेस और जेएमएम झारखण्ड के सौदागर हैं। 1957 से 2000 तक इस झारखण्ड को लुटते आएं हैं और फिर से इन्हे लूटने का मौका मिल गया हैं। झारखण्ड को भाजपा ने बनाया हैं और झारखण्ड को भाजपा बचाएगी। संथाल में तो डेमोग्राफी बदल रही है आदिवासीयो की संख्या कम हो रही है। भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र राय ने धनबाद जिला कार्यालय में प्रदेश स्तरीय परिवर्तन यात्रा के निमित्त पदाधिकारियों के साथ संगठनात्मक बैठक की। रविंद्र राय परिवर्तन यात्रा के प्रभारी बनाये गए हैं।







