
DHANBAD : लगातार हो रही बारिश के बीच बस्ताकोल नागेश्वर मंदिर प्रांगण में धनबाद – झरिया – बंगाल को जोड़ने वाली सड़क एनएच 218 के करीब 40 फिट की दूरी पर रविवार को करीब 20 फिट व्यास का 150 फिट जमींदोज की घटना हुई थी। बीसीसीएल के द्वारा भराई की गई लेकिन थोड़ा थोड़ा बालू लाकर जिस तरह से भराई की जा रही है उससे स्थानीय लोगो में आक्रोश देखा गया। मौके पर लोगो ने सड़क को जाम कर बीसीसीएल प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे लेकिन पंहुची पुलिस ने तुरंत लोगो को हटा दिया और सड़क जाम मुक्त हो गया। लेकिन स्थानीय लोगो ने आंदोलन की चेतावनी दी है।
बता दे की मंदिर प्रांगण में गणेश मेला का आयोजन किया गया था जिससे वहां रखे जनरेटर, डीजे बॉक्स और लाइट भी जमींदोज हो गया। स्थानीय निवासी रिंकू शर्मा ने बताया की ओ तो भगवान का सुक्र है की उस वक्त वहां कोई नहीं था नही तो कई लोग भू-धसान की चपेट में आ सकते थे। भू धसान की घटना के बाद बीसीसीएल प्रबंधन की ओर से बालू की भराई कराई जा रही है लेकिन घटना से आस पास की बड़ी आबादी और सड़क पर खतरा मंडराने लगा है। वही जानता मजदूर संघ के राम किशन पाठक ने कहा की पहले अंडर ग्राउंड माइंस में कोयला खनन के बाद सही से बालू की भराई नही होने से कारण भू धसान की घटना हो रही है। इससे पहले भी यहां एक सामुदायिक भवन जमीनदोज हो गया था।







