DHANBAD : केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू और महाराष्ट्र के शिवसेना विधायक संजय गायकवाड़ ने राहुल गांधी पर विवादित बयान दिया है जिसके खिलाफ कांग्रेसियो में उबाल है। धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से रणधीर वर्मा चौक पर दोनो का पुतला दहन किया और भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। इस दौरान जिला अध्यक्ष संतोष सिंह और रशीद राजा अंसारी ने कहा की एक शिवसेना का विधायक और एक केंद्रीय मंत्री द्वारा दिए गए बयान के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए इन्हें पार्टी तुरंत पद से हटाए।
बता दे की महाराष्ट्र के बुलढाणा से शिवसेना विधायक संजय गायकवाड़ ने राहुल गांधी को लेकर विवादित बयान दिया है। संजय ने सोमवार को कहा, ‘राहुल गांधी पिछड़ों, आदिवासियों का आरक्षण खत्म करना चाहते हैं। उन्हें इसका इनाम मिलेगा, जो भी राहुल की जीभ काटेगा, उसे 11 लाख रुपए दिए जाएंगे। राहुल गांधी पिछले दिनों अमेरिका दौरे पर थे। भारत में आरक्षण कब तक चलेगा, इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा था, “कांग्रेस तभी आरक्षण खत्म करने के बारे में सोचेगी, जब
वही केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता रवनीत सिंह बिट्टू ने भी कांग्रेस नेता राहुल गांधी को लेकर विवादित बयान दिया नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को देश का नंबर वन आतंकी बता दिया और कहा कि उन पर सबसे बड़ा इनाम होना चाहिए. बिट्टू ने राहुल गांधी पर सिखों के बीच फूट डालने की कोशिश की है, वो अलगाववादी जैसी बातें कर रहे हैं।







