DHANBAD : हिन्दी साहित्य विकास परिषद् ट्रस्ट की ओर से आगामी 29 सितम्बर रविवार को हिन्दी साहित्य विकास परिषद् ट्रस्ट अपने 45 वें स्थापना दिवस के अवसर पर झारखंड के 100 साहित्यकारों को सम्रग साहित्य, सृजन एवं साधना के लिए हिन्दी सेवी सम्मान से सम्मानित करेगी। साथ ही राज्य एवं शहर के 11 समाजसेवियों को समाज सेवा सम्मान से भी सम्मानित किया जायेगा।
कार्यक्रम को लेकर अध्यक्ष संजय आनंद ने बताया कि कार्यक्रम के दूसरे सत्र में बॉलीबुड की प्रसिद्ध पाश्र्व गायिका पलक मुच्छाल व पलाश मुच्छाल के द्वारा संगीतमयी प्रस्तुति होगी। यह कार्यक्रम शहर के गोल्फ ग्राउण्ड में संध्या 7.00 बजे से प्रारम्भ होगा। गायिका पलक मुच्छल हृदय रोग से पीड़ित बच्चों की हार्ट सर्जरी करवाती है। इस कार्यक्रम से भी अर्जित राशि भी पलक हार्ट फाउण्डेशन को दी जायेगी जिससे हार्ट से ग्रसित बच्चों की हार्ट सर्जरी की जायेगी। प्रेस वार्ता में राकेश शर्मा, संजय आनंद, रितेश गुटगुटिया, भरत नरूला, शिवबालक सिंह, जय प्रकाश अग्रवाल, अशोक चौरसिया आदि मौजूद थे।







