
DHANBAD : शुक्रवार को कोयला नगर कम्युनिटी हॉल में इन्मोसा द्वारा महासम्मेलन का आयोजन किया गया।जिसका प्रतिनिधित्व उप महामंत्री कुश कुमार सिंह कर रहे थे।उन्होंने कहा कि कोयले के उत्पादन में माइनिंग सरदार और ओवर मेन की भूमिका काफी महत्वपूर्ण होता है। कभी भी कोल उद्योग में कोई दुर्घटना होती है तो उसकी सारी जिम्मेवारियां माइनिंग सुधार गवर्नमेंट पर होता है इसलिए कोल इंडिया में सेफ्टी बोर्ड और वेलफेयर बोर्ड में इंमोसा का भी प्रतिनिधि को रखा जाए ताकि आने वाली दुर्घटना से बचा जा सके, हमारा उद्देश्य है कि दुर्घटना जीरो रेट में आ जाए, पूरे कोल इंडिया में इन्मोसा को सेफ्टी बोर्ड में जगह दिया जाए, कोल इंडिया चेयरमैन से अनुरोध है कि हमारी मांगों पर ध्यान देते हुए जल्द से जल्द इस पर निर्णय ले अन्यथा हम बाध्य होकर आंदोलन करने पर मजबूर होंगे।इंमोसा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डी एन मिश्रा ने कहा कि प्रबंधक को जल्द से जल्द उसको निर्णय लेना चाहिए ताकि सुरक्षा निश्चित किया जा सके इस कार्यक्रम में लगभग 600 मॉर्निंग सदर ओवरमैन ने पार्टिसिपेट किया और इस कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान निभाया, वाई के सिंह ने मंच का संचालन किया,







