जमशेदपुर: देश की महामाहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दक्षिण पूर्व रेलवें के चक्रधरपुर रेल मंडल अंतर्गत बादाम पहाड़ स्टेशन से तीन नई ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया है।इस दौरान रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ओड़िसा के राज्यपल रघुवर दास केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान,ओड़िसा के मंत्री सुदाम मरांडी दक्षिण पूर्व रेलवे के जीएम चक्रधरपुर रेल मंडल के डी आर एम के अलावा अन्य वरीय अधिकारी मौजूद रहे।
महामहिम राष्ट्रपति के गृह क्षेत्र ओड़िसा के बादाम पहाड़ रायरंगपुर स्टेशन को अमृत भारत योजना के तहत विकसित किया जा रहा है। और इसी क्रम मे तीन नई ट्रेन का परिचालन की शुरुआत की गई है।अपने सम्बोधन मे रेल मंत्री ने कहा की भारतीय रेल भारत को एक कोने से दूसरे कोने को जोड़ने का काम कर रही है। अमृत भारत योजना के तहत छोटे से छोटे स्टेशन का विकास किया जा रहा है। महामाहिम के गृह क्षेत्र स्थित बादाम पहाड़ रायरंग पुर स्टेशन का विकास होगा। ओड़िसा मे पर्यटन शिक्षा और मेडिकल के लिए रेल मार्ग सुगम साधन है जिसके लिए काम किया जा रहा है।
वही केन्डीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा की ओड़िसा के विकास मे प्रधानमंत्री की नज़र है यह राज्य निरंतर विकास के मार्ग पर चल रहा है और केंद्र सरकार इस राज्य के विकास के लिए पूरा सहयोग दे रही है।
राज्यपाल रघुवर दास ने कहा की देश कि जनता को विश्व स्तरीय अत्याधुनिक रेलवे स्टेशन देने का संकल्प प्रधानमंत्री ने लिया है जनका प्रयास रहा है की विकास और प्रगति की धारा को बढ़ाने के लिए आवागामन की सुविधाओं को बेहतर किया जाए।
वहीं बादाम पहाड़ स्टेशन से दो ट्रेन को हरी झंडी दिखाने के बाद राष्ट्रपति बादामपहाड़ से शालीमार साप्ताहिक ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर उसी ट्रेन मे रायरंगपुर तक का सफऱ किया है। उन्होंने अपने सम्बोधन मे कहा की अमृत भारत योजना के तहत बादाम पहाड़ से तरीन नई ट्रेन के परिचालन होने से क्षेत्र का विकास होगा इस क्षेत्र की पहचान भी बनेगी। उन्होंने कहा की ओड़िसा के एक छोटे से गाँव से उनका दिल्ली तक सफर से आदिवासी महिला को सम्मान मिला है वें आज भी अपनी माटी की खुशबु को नहीं भूली है। आज का दिन एक यादगार दिन है।







