पूर्व मंत्री दुलाल भूइंया ने कहा जो शाहिद के परिवार का सम्मान नहीं कर सकता उसे सत्ता में रहने का अधिकार नहीं
DHANBAD : शहीद मनींद्र नाथ मंडल मेमोरियल सोशल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से गुरुवार को शहीद स्मारक सरायढेला में शहीद मनींद्र नाथ मंडल की 30वीं शहादत दिवस मनाई गई। सर्वप्रथम शहीद मनींद्र नाथ मंडल की धर्मपत्नी रेखा मंडल ने शहीद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित की।
रेखा मंडल ने कहा शहादत दिवस पर सारे विधि विधान व नियमों का पालन करते हुए सुबह प्रभात फेरी की गई एवं महिलाओं द्वारा पंच भद्राण किया गया, भारत सेवा आश्रम द्वारा वेद पाठ किया गया, सर्व धर्म प्रार्थना किया गया। उन्होंने कहा शहीद मनींद्र नाथ मंडल के अधूरे सपने को पूरा करेंगे उनके झारखंड के विकास के विचारों का अनुसरण करेंगे। सारे झारखंड वासियों को हक अधिकार के लिए जागृत किया जाएगा। झारखंड के आंदोलनकारियों , दलितों पीड़ितों और शहीदों के परिवार का कैसे उत्थान होगा इस पर सभी की ओर से गंभीरता पूर्वक विचार किया जाएगा।

शहादत दिवस पर उपस्थित हुए पूर्व मंत्री दुलाल भूइंया ने वर्तमान झारखण्ड सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि जो शहीद के परिवार को सम्मान देगा वही असली झारखंडी कहलायेगा वही झारखण्ड का सीएम होगा। सत्ता में आने के बाद पार्टी को सींचने वालों को भुला दिया गया। कहा कि महुआ मांझी कौन कई पार्टी में उनका क्या बलिदान है लेकिन उन्हें राज्य सभा सांसद बना दिया गया, ये हक रेखा मंडल का था। इसबार का झारखण्ड विधानसभा चुनाव निर्णायक होगा।
मौके पर सिंदरी के पूर्व विधायक आनंद महतो आशीष मंडल,सूड़ी समाज की महिला जिला अध्यक्ष रीना मंडल, जगत महतो, संतोष महतो, नारायण मंडल,अशोक मंडल, डॉक्टर माधव चंद्र मंडल, गौतम मंडल, जिला अध्यक्ष प्रफुल्ल मंडल, महासचिव हिरेन मंडल, सुबल मंडल, राजेंद्र मंडल, सनातन मंडल,दिजैन मंडल, सुधीर कुमार दास,खिरोधर मंडल, राहुल साव,इंद्रजीत मंडल, राजेश मंडल झामुमो जिला अध्यक्ष लखी सोरेन, गौर मंडल, लक्ष्मी कांत मंडल, धनंजय मंडल गणेश मंडल, शंभू मंडल,बबलू मंडल, रांची वैश्य समाज के महेश्वर साहू, पप्पू मंडल, राजकुमार मंडल,आकाश मंडल मुकेश महतो, मुकेश मंडल, मिथिलेश गुप्ता, राजा दास,मिथुन मंडल,अमित मंडल, अनिल मंडल, वैभव सिन्हा, योगेंद्र यादव,दामोदर प्रसाद, गोपाल यादव, सुदीस्ट कुमार, जय हिंद यादव,खेदन महतो,







