DHANBAD : देर रात जीटी रोड (NH 2) स्थित अन्तरर्राज्यीय मैथन चेकपोस्ट से दो अलग-अलग वाहनों से 11,38,000 बरामद किया गया जिसमे जमशेदपुर की कार 10,00000 रुपए एवं गिरिडीह के कार से 1,38,000 की बरामदगी की की गई है ।
वही 10 लाख के जप्ती की सूचना इनकम टैक्स डिपार्टमेंट को दे दी गई है । बता दे कि मैथन ओ0पी0 अंतर्गत चेकपोस्ट से शुक्रवार 18 अक्टूबर को कुल 16,05,440 रुपए एवं 30 बोतल बियर की बरामदगी हुई ।







