Dhanbad : इस वक्त बड़ी खबर आ रही है। धनबाद जेल में बंद शूटर अमन सिंह की गोली मार कर हत्या गई है.गोली की आवाज सुनते ही जेल में पगली घंटी बाजी किसके बाद अफरा तफरी का माहौल बन गया। अमन सिंह को आनन-फानन में धनबाद के SNMMCH ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार करीब 3 से 4 गोली लगने की सूचना है। वही गोली। अमन सिंह को गोली किसने मारी उसकी पुलिस और जिला प्रशासन जांच पड़ताल कर रही है घटना की सूचना मिलते ही जिले के डीसी, एसएसपी सहित कई अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ जेल के अंदर गई है। बता दे की 21 मार्च 2017 को पूर्व डिप्टी मेयर में नीरज सिंह की को गोली मार कर हत्या की गई थी जिस आरोप में यूपी के शूटर अमन सिंह जेल में बंद था। इधर वासेपुर के गैंगस्टर प्रिंस खान से भी अमन सिंह की अदावत चल रहा थी, प्रिंस खान हत्या सहित कई मामले में विदेश फरार हो गया और दुबई से अपना गिरोह चला रहा है इसके कई गुर्गे धनबाद जेल में बंद है।







