
DHANBAD : झारखंड में विधानसभा चुनाव के तारीखों की घोषणा के बाद नेताओं का दल बदलना जारी है। धनबाद के झरिया विधानसभा में भी आज कई लोगों ने कांग्रेस का दामन छोड़ कर भाजपा में शामिल हुए। झरिया कतरास मोड़ स्थित भाजपा कार्यालय में भाजपा के झरिया विधानसभा प्रत्याशी रागिनी सिंह और चुनाव प्रभारी नीतीश चंद्रवंशी के अगुवाई में के. डी.पाण्डेय सहित कई लोगों ने भाजपा का दामन थाम लिया। सभी को रागिनी सिंह ने माला और भाजपा का दुपट्टा पहनाकर पार्टी में शामिल करवाई। इस दौरान रागिनी सिंह ने कहा कि कुछ लोग पार्टी और सिंह मेंशन को छोड़ कर दूसरे जगह चले गए थे वे फिर से हमलोगों पर भरोसा जताते हुए पार्टी में शामिल हुए है, हम इनका स्वागत करते है। एक बार फिर झरिया विधानसभा से कांग्रेस की पूर्णिमा नीरज सिंह के साथ टक्कर को लेकर कहा कि मुकाबले को रिश्ते से मत जोड़िए। वही के. डी पाण्डेय ने कहा कि किसी कारणवाश हमलोग दूसरी जगह चल गए थे, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यों, भाजपा और रागिनी सिंह पर विश्वास जताते हुए पुनः भाजपा में शामिल हुए हैं। बता दे कि के. डी पाण्डेय का सिंह मेंशन से गहरा रिश्ता था। वे विधायक सूर्यदेव सिंह, कुंती सिंह, और संजीव सिंह के साथ काम किए। लेकिन 2019 के विधानसभा चुनाव के समय पूर्णिमा नीरज सिंह, रघुकुल, और कांग्रेस के साथ चले गए थे।







