DHANBAD : बीते शनिवार को संध्या करीब 8 बजे बैंक मोड़ थाना के नया बाजार के पास अरशद आलम उर्फ बबला को गोली मारी गई थी। मामले में पुलिस ने जमशेदपुर से आरोपी सलीम खान, सुभान खान को गिरफ्तार किया है। इधर बबला के शरीर से गोली निकाल लिया गया है। डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर नौशाद आलम ने बैंक मोड़ थाना में प्रेस वार्ता कर बताया की आपसी रंजिश में गोली चलने की घटना हुई थी। बबला के पुत्र जुनैद आलम के लिखिता आवेदन पर केश दर्ज किया गया था। कांड का उद्भेदन के लिए वरीय पुलिस अधीक्षक के नर्देश पर सीटी एसपी के नेतृत्व में पुलिस टीम गठन किया गया। गठित टीम के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना स्थल से अवैध पिस्टल एवं अन्य सामानों को जप्त किया गया तथा काण्ड के प्राथमिकी अभियुक्त सलीम खान और सुभान खान गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ एवं अनुसंधान के क्रम में यह बात प्रकाश में आई कि प्राथमिकी अभियुक्त सलीम खान सुभान खान बिल्डर है तथा फ्लैट बनाने का काम करते हैं और उन्हीं के पडोसी अरशद आलम उर्फ बाबला के द्वारा काम मैनेज कराने के नाम पर एक फ्लैट या अपने छत के उपर एक कमरा बनाने का मांग कर रहे थे। जिसको लेकर दोनों में तानातनी चल रही थी। इसी बीच सोमवार शाम में अरशद आलम उर्फ बाबला ने सलीम खान को मिलने के लिए अपने पास मैक्स पैथलेब के पार्किंग, नया बाजार बुलाया। जहाँ पर आपस में बातचीत के दौरान बात बढ़ गयी और दोनों ने एक दूसरे पर अपना-अपना हथियार से फायर कर दिया। जिसमें एक गोली सलीम खान के दाहिने हाथ के अंगुली में लगी तथा दोनो में गुथम गुथी एवं उठा पटक होने लगी तथा अरशद आलम उर्फ बाबला को 03 गोली गयी। अरशद आलम उर्फ बाबला को मृत समझ कर सलीम खान वहाँ से भागते समय दिवार से टकरा गया जिससे उनका पिस्टल वहीं गिर गया और ट्रेन पकड़कर जमशेदपुर भाग गया। जहाँ से टीम के द्वारा उसे पकड कर थाना लाया गया और पूछताछ के दौरान विधिवत् गिरफ्तार किया गया। जिसे न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। अरशद आलम उर्फ बाबला का ईलाज चल रहा है।







