DHANBAD : विधानसभा चुनाव 2024 के लिए बुधवार को विधानसभावार नामांकन पत्रों की स्क्रुटनी की गई। स्क्रुटनी के बाद सिंदरी विधानसभा से संपूर्ण भारत क्रांति पार्टी के माथुर मंडल, निरसा विधानसभा से समाजवादी पार्टी के विजय कुमार एवं निर्दलीय उम्मीदवार मोतीलाल सोरेन का नामांकन अस्वीकृत किया गया। वहीं धनबाद विधानसभा से निर्दलीय उम्मीदवार फैसल खान एवं टुंडी विधानसभा से निर्दलीय उम्मीदवार मोहम्मद इस्राफिल एवं महादेव कुमार का नामांकन अस्वीकृत किया गया।







