Khabar 24 Bharat
Advertisement
  • होम
  • झारखंड
  • धनबाद
  • जमशेदपुर
  • बोकारो
  • दुमका
  • राँची
  • रामगढ़
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • Login
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
  • धनबाद
  • जमशेदपुर
  • बोकारो
  • दुमका
  • राँची
  • रामगढ़
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • Login
No Result
View All Result
Khabar 24 Bharat
No Result
View All Result
Home झारखंड

3 प्रत्याशियों ने लिया नाम वापस, अब 80 प्रत्याशी चुनाव मैदान में

khabar24 by khabar24
November 1, 2024
in झारखंड, धनबाद
0
3 प्रत्याशियों ने लिया नाम वापस, अब 80 प्रत्याशी चुनाव मैदान में
0
SHARES
101
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsApp

DHANBAD : विधानसभा चुनाव 2024 के लिए नाम वापस लेने की अंतिम तिथि, 1 नवंबर 2024, को तीन प्रत्याशियों ने अपना नाम वापस लिया है। नाम वापस लेने की अंतिम तिथि व समय के बाद आयोजित पत्रकार वार्ता में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त माधवी मिश्रा ने मीडिया को बताया कि टुंडी विधानसभा से दिनेश कुमार महतो एवं हिरामन नायक तथा झरिया विधानसभा से मोहम्मद सद्दाम हुसैन ने अपना नाम वापस लिया है।

उन्होंने बताया कि नाम वापस लेने की अंतिम तिथि के बाद सिंदरी विधानसभा से 9, निरसा से 9, धनबाद विधानसभा से 18, झरिया विधानसभा से 11, टुंडी विधानसभा से 20 एवं बाघमारा विधानसभा से 13 प्रत्याशी चुनाव लड़ेंगे। मतदान के दिन धनबाद एवं टुंडी विधानसभा में 2-2 बैलेट यूनिट का प्रयोग किया जाएगा। जबकि सिंदरी, निरसा, झरिया एवं बाघमारा में एक-एक बैलट यूनिट का प्रयोग किया जाएगा।

उपायुक्त ने मीडिया को बताया कि निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा हर विधानसभा के लिए एक-एक सामान्य प्रेक्षक, 2 व्यय प्रेक्षक एवं एक पुलिस प्रेक्षक की नियुक्ति की गई है। आदर्श आचार संहिता या अन्य किसी भी शिकायत को लेकर कोई भी मतदाता प्रेक्षकों से मिल सकते हैं।

मतदान कर्मियों के प्रशिक्षण पर प्रकाश डालते हुए उपायुक्त ने कहा कि पहले चरण का प्रशिक्षण पूरा कर लिया गया है। 4 नवंबर से दूसरे चरण का प्रशिक्षण, श्री श्री लक्ष्मी नारायण ट्रस्ट महिला महाविद्यालय, पीके रॉय मेमोरियल कॉलेज एवं गुरु नानक कॉलेज भुदा में शुरू किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि ईवीएम को लेकर जिला प्रशासन ने सारी तैयारियां तथा चुनाव में उपयोग करने के लिए पर्याप्त वाहन की व्यवस्था कर ली है। पर्व त्यौहार को देखते हुए पब्लिक ट्रांसपोर्ट प्रभावित नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आएगा वैसे-वैसे सभी टीम ज्यादा सतर्क रहकर अपना कार्य करेगी।

पत्रकार वार्ता में वरीय पुलिस अधीक्षक हृदीप पी जनार्दनन ने मतदाताओं व मतदान केंद्र की सुरक्षा, चेक पोस्ट सहित अन्य बिंदुओं पर पुलिस की तैयारियों से मीडिया को अवगत कराया।

Previous Post

सामान्य प्रेक्षक ने किया वासेपुर व पांडरपाला के मतदान केंद्रों का निरीक्षण

Next Post

माँ काली की पूजा में शामिल हुए राज सिन्हा, कांग्रेस प्रत्याशी के भाई से लिया जीत का आशीर्वाद

khabar24

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

टुंडी पहुंचे राज्यपाल संतोष गंगवार, कहा झारखंड में खेल प्रतिभा, अभिभावक बच्चों को मोबाइल से रखें दूर

टुंडी पहुंचे राज्यपाल संतोष गंगवार, कहा झारखंड में खेल प्रतिभा, अभिभावक बच्चों को मोबाइल से रखें दूर

December 20, 2025
पेट्रोल पंप मालिक के बेटे को लगी गोली, रेफर, पुलिस जांच में जुटी

पेट्रोल पंप मालिक के बेटे को लगी गोली, रेफर, पुलिस जांच में जुटी

December 18, 2025
कोल इंडिया चेयरमैन का पहला धनबाद दौरा, केंदुआडीह गैस रिसाव क्षेत्र पहुंचे

कोल इंडिया चेयरमैन का पहला धनबाद दौरा, केंदुआडीह गैस रिसाव क्षेत्र पहुंचे

December 18, 2025
केंदुआडीह गैस रिसाव: दूसरे दिन भी हुआ बोरहोल, होगी नाइट्रोजन फॉलिंग

केंदुआडीह गैस रिसाव: दूसरे दिन भी हुआ बोरहोल, होगी नाइट्रोजन फॉलिंग

December 17, 2025
धनबाद में आईजी बोकारो ने 7 जिले के एसपी के साथ की बैठक,अब अपराधी की संपति होगी जब्त

धनबाद में आईजी बोकारो ने 7 जिले के एसपी के साथ की बैठक,अब अपराधी की संपति होगी जब्त

December 17, 2025
तीन मंजिला मकान में भीषण आग, दो की मौत, छह घायल, पुलिस जांच में जुटी

तीन मंजिला मकान में भीषण आग, दो की मौत, छह घायल, पुलिस जांच में जुटी

December 16, 2025

© 2023 Khabar 24 Bharat - All Right Reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
  • धनबाद
  • जमशेदपुर
  • बोकारो
  • दुमका
  • राँची
  • रामगढ़
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • Login

© 2023 Khabar 24 Bharat - All Right Reserved.

  • English