DHANBAD : विधानसभा चुनाव का दूसरे चरण में मतदान कराने को लेकर प्रशाशन पूरी तरह से अलर्ट है। धनबाद के सिटी एसपी अजीत कुमार झरिया विधानसभा क्षेत्र के कई बूथों का निरीक्षण किया। इस दौरान मतदान केन्द्रों में मतदाता के मूलभूत सुविधा के साथ साथ सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिया। झरिया में बीते दिनों मारपीट और धमकी की घटना को लेकर कहा कि पुलिस पूरी तत्पर है किसी तरह की कोई भी घटना हुई तो कड़ी से काफी कार्रवाई की जाएगी। सिटी एसपी ने सिंदरी और झरिया के संवेदनशील एवं अति संवेदनशील बूथों का निरीक्षण किया। आमजनों से भयमुक्त होकर मतदान करने की अपील की। कहा कि कही भी किसी तरह का कुछ भी संदेह हो तो तत्काल पुलिस को सूचना दे। अफवाहों से बचे, किसी तरह का आपत्तिजनक संदेश मोबाईल पर किसी को नहीं भेजे। पुलिस प्रशासन निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए कटिबद्ध है। उनके साथ सिंदरी डीएसपी, झरिया इंस्पेक्टर शशिरंजन कुमार दल बल के साथ मौजूद थे।







