DHANBAD: भारतीय जनता पार्टी धनबाद जिला कार्यालय में धनबाद सांसद ढुल्लू महतो ने NDA घटक दल, आजसू, जेडीयू, लोजपा के नेताओं के साथ प्रेस वार्ता की। जिसमें सांसद ढुल्लू महतो ने कहा कि राज्य में इस बार एनडीए गठबंधन की सरकार बनेगी इसे लेकर एनडीए के सभी नेता एक साथ काम कर रहे हैं। कहा कि हेमंत सोरेन के 5 साल के कार्यकाल में सिर्फ लुट खसोट हुआ है कोई विकास के काम नहीं हुए। जिससे जनता झामुमो और कांग्रेस को नकार चुकी है। इस बार एनडीए गठबंधन की सरकार बनाएगी। 10 नवंबर को बोकारो के चंदनक्यारी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा को लेकर कहा कि मोदी वैश्विक नेता है जिसे सुनने के लिए भारी भीड़ होगी धनबाद से भी हजारों लोग जाएंगे। वही बाघमारा में आज राहुल गांधी के कार्यक्रम को लेकर कहा कि राहुल गांधी फ्लॉप नेता है। वही झारखंड में चुनाव जीतने पर मुख्यमंत्री के चेहरे कौन होंगे के सवाल पर कहा कि चुनाव के बाद एनडीए गठबंधन की बैठक में मुख्यमंत्री के चेहरे पर निर्णय लिया जाएगा।







