
DHANBAD : बाघमारा विधानसभा से निर्दलीय प्रत्याशी रोहित यादव यूथ ब्रिगेड के पप्पू दुबे का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें धनबाद के सांसद ढुल्लू महतो के साथ गुफ्तगू हो रही है। जिससे कई तरह की आशंका जताई जा रहा थी। चर्चा थी कि ढुल्लू महतो अपने भाई बाघमारा प्रत्याशी शत्रुघ्न महतो के लिए गुफ्तगू कर रहे हैं। जिसपर पप्पू दुबे ने भट्टमुनरना मोड़ स्थित निर्दलीय प्रत्याशी रोहित यादव के कार्यालय में प्रेस वार्ता कर बताया कि कतरास क्षेत्र में भू धसान की घटना घटी थी, इस घटना में हम और धनबाद सांसद पहुंचे थे ,जहां पीड़ित को आश्वासन दिया जा रहा था, इसी क्रम में किसी ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। कहा इस चुनावी संग्राम में हम निर्दलीय प्रत्याशी रोहित यादव के साथ है और रहेंगे। जनता से अपील किया के इस चुनावी मिशन में लगे रहे ,जीत हमारे प्रत्याशी रोहित यादव की होने जा रही है। इसी के कारण कुछ पार्टी के गलत द्वारा दिग्भ्रमित करने की कोशिश की कोशिश की जा रही हैं लेकिन इसे विचलित होने की जरूरत नहीं है। चुनाव में मामा – भागना को हराने का काम बाघमारा की जनता करेगी। मौके पर प्रदीप उपाध्याय ,हंजल विन हक, दीपक सिंह डब्लू महथा सहित दर्जनों लोग मौजूद थे







