DHANBAD : सिंदरी विधानसभा से इंडिया गठबंधन और भाकपा माले प्रत्याशी चंद्रदेव महतो आज अपने चुनावी दौरे के दौरान उन्होंने लोगों से आशीर्वाद मांगा इस दौरान लोगों ने भी उनका स्वागत किया।वही बाइक रैली निकाली जिसमें जय हिंद चौक, अंबेडकर चौक कांड्रा, परसबनिया तथा मार्सलिंग यार्ड होते हुए सुरंगा तक पहुंचा। जहां लोगों ने चंद्रदेव का जोरदार तरीके से स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने कांड्रा में डोर टू डोर कैंपेन भी किया गया तथा लोगों से वोट की अपील की गई।
उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन की सरकार बनने पर राज्य के सभी प्रखण्डों में डिग्री कॉलेज तथा जिला मुख्यालयों में इंजीनियरिंग, मेडिकल कॉलेज और यूनिवर्सिटी की स्थापना की जाएगी। राज्य के नौजवानों को बेहतर शिक्षा तथा रोजगार के अवसर उपलब्ध हो इसकी गारंटी इंडिया गठबंधन की सरकार करेगी। सिंदरी के विकास को ले कर भी हमारे पास रोड मैप है। स्थानीय लोगों को सिंदरी कारखाने में नौकरी मिले, इसकी लड़ाई हम लड़ते आए हैं और जीत के बाद सदन में भी मजबूती से उठाएंगे।







