Dhanbad: सबरी दल भगवान राम को बैर का भोग लगाने पैदल यात्रा कर जायेंगा अयोध्या Dhanbad: 22 जनवरी 2024 को अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा होनी है जिसे लेकर देश के लोग काफी उत्साहित हैं। और राम राज की कलपना ने साथ अपना भागीदारी निभाना चाहते है। धनबाद में एक सबरी दल का गठन किया गया है जो धनबाद से 22 दिसंबर 2023 को प्रस्थान करेगी और एक महीने की पैदल यात्रा कर 22 दिसंबर 2024 को पंहुचकार राम लला को बैर का भोग लगाएंगे।
धनबाद के गांधी सेवा सदन में गांधी – जेपी सेवाश्रम ट्रस्ट की ओर से प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया जिसमे बताया गया की ट्रस्ट की ओर से सोमवार 11 दिसंबर को सबरी दल का गठन किया गया है। जो धनबाद निकलेगा और पूरे 1 महीने पैदल यात्रा कर 22 जनवरी 2024 को उद्घाटन के मौके पर अयोध्या पहुंच कर भगवान राम को बैर का भोग लगाएगा। बताया की 184 कोस की पैदल यात्रा की जायेगी प्रति दिन 15 से 20 किलोमीटर की यात्रा की जायेगी इस दौरान रास्ते में कही भी स्कूल, गांव, समुदायीक भवन, मंदिर या टेंट लगाकर रात बियातेंगे।
यात्रा का मुख्य उद्देश्य होगा भगवान राम के जैसा देश में राम राज हो, जिस तरह से राम बिना जात पात देखे सबरी के जूठे बैर खाए, केवट के नाव में चढ़े उसी तरह जात पर ऊंच नीच का भेद खत्म हो, साथ ही देश में आज भी बच्चे भीख मांगते है उसे पूरी तरह से समाप्त किया जाय।







