DHANBAD : बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी प्रताप प्रसाद यादव आज धनबाद पहुंचे। जहां भूली में कांग्रेस प्रत्याशी अजय दुबे के पक्ष में सभा किया। वही झरिया के जेलगोरा स्टेडियम में कांग्रेस प्रत्याशी पूर्णिमा नीरज सिंह के पक्ष में सभा को संबोधित किया। इस दौरान तेजस्वी यादव अपने पिता लालू प्रसाद यादव के अंदाज में भाषण देने दिखे। जेलगोरा में सभा को संबोधित करते हुए कहा कि हमलोग घर बसाने की बात करते हैं भाजपा वाले घर उजाड़ने की बात करते हैं। देश में भाजपा सरकार के पहले पेट्रोल 60 रु था गैस सिलेंडर 400 रुपए था उसे समय उनको महंगाई डायन लगती थी। अब जब पेट्रोल 100 रुपए और गैस सिलेंडर 1200 रुपए है तो महंगाई महबूबा लगती है। कहा भाजपा वादा की थी साल में 2 करोड़ नौकरी देंगे तो अब वह नौकरी कहां गई। कहा की भाजपा गरीबों की नहीं अमीरों की पार्टी है। कहा भाजपा मतलब बड़का झूठा पार्टी। जहां भाजपा की सरकार नहीं है वहां क्या वे लोग गाजर मिली की तरह उस सरकार को उखाड़ फेंकना चाहते है। कहा चुनाव के बाद तो हमलोगो के तरफ तो दुल्हा तैयार है लेकिन उनके तरफ तो कोई दुल्हा ही नहीं है।







