Khabar 24 Bharat
Advertisement
  • होम
  • झारखंड
  • धनबाद
  • जमशेदपुर
  • बोकारो
  • दुमका
  • राँची
  • रामगढ़
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • Login
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
  • धनबाद
  • जमशेदपुर
  • बोकारो
  • दुमका
  • राँची
  • रामगढ़
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • Login
No Result
View All Result
Khabar 24 Bharat
No Result
View All Result
Home झारखंड

झारखंड में दूसरे चरण का मतदान शरू,धनबाद के सभी 6 सीटों पर सुबह 7:00 बजे से डाले जा रहे है वोट, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

khabar24 by khabar24
November 20, 2024
in झारखंड, धनबाद, बड़ी खबर
0
झारखंड में दूसरे चरण का मतदान शरू,धनबाद के सभी 6 सीटों पर सुबह 7:00 बजे से डाले जा रहे है वोट, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
0
SHARES
36
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsApp

DHANBAD : झारखंड में आज दूसरे चरण और अंतिम चरण का मतदान हो रहा है। इससे पहले 13 नवंबर को 43 विधानसभा सीट पर मतदान हुआ था। आज 20 नवंबर को दूसरे चरण के मतदान में 38 विधानसभा क्षेत्र पर मतदान सुबह 7:00 बजे से शुरू हो गया। वही धनबाद की बात करें तो यहां 6 विधानसभा में भी सुबह 7:00 से मतदान शुरू हो गया। मतदान को लेकर लोगों में काफी उत्साह देखा जा रहा है। सुबह 6:00 बजे से ही मतदाता मतदान केंद्र पर पहुंचने लगे थे। महिला – पुरुष मतदाता कतर में लगकर मतदान कर रहे है मतदान को लेकर लोगों में काफी उत्साह देखा जा रहा है। वहीं सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किया गया है। बूथों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं भारी संख्या में सुरक्षा बल तैनात हैं। प्रत्याशी भी क्षेत्र में बूथों का निरीक्षण कर रहे हैं। निरीक्षण के दौरान झरिया से भाजपा प्रत्याशी रागिनी सिंह ने कहा कि मतदान शांतिपूर्ण से चल रही है साथ ही लोगों से अपील की भी कि लोग बूथ पर आकर अपने मताधिकार का प्रयोग जरूर करें।

धनबाद जिले के धनबाद विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी राज सिन्हा और कांग्रेस से अजय दुबे के बीच मुकाबला है। जबकि झरिया में भाजपा प्रत्याशी रागिनी सिंह और कांग्रेस प्रत्याशी पूर्णिमा नीरज सिंह के बीच सीधा मुकाबला है। बाघमारा विधानसभा की बात करें तो सांसद ढुल्लू महतो के भाई शत्रुघ्न महतो भाजपा प्रत्याशी हैं तो कांग्रेस से पूर्व मंत्री जलेश्वर महतो मैदान में है यहां पर निर्दलीय प्रत्याशी रोहित यादव भी मुकाबले में है। जबकि सिंदरी विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी तारा देवी है जो विधायक इंद्रजीत महतो की पत्नी है इंद्रजीत महतो कोरोना से पीड़ित हुए थे इनका इलाज अभी भी बेंगलुरु में चल रहा है, इनका सीधा मुकाबला भाकपा माले प्रत्याशी चंद्रदेव महतो से है  निरसा विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी अपर्णा सेनगुप्ता और भाकपा माले प्रत्याशी अरूप चटर्जी के बीच है। वहीं टुंडी विधानसभा से झारखंड मुक्ति मोर्चा से प्रत्याशी मथुरा प्रसाद महतो और भाजपा प्रत्याशी विकास महतो के बीच मुकाबला है। बता दे की निरसा और सिंदरी विधानसभा में जयराम महतो की पार्टी JLKM के उम्मीदवार मजबूती के साथ मैदान में है। 

Previous Post

पंचेत में दुकान से भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब जब्त, एक गिरफ्तार

Next Post

इलेक्शन_अपडेट, सुबह 9:00 तक पोलिंग

khabar24

khabar24

Next Post
इलेक्शन_अपडेट, सुबह 9:00 तक पोलिंग

इलेक्शन_अपडेट, सुबह 9:00 तक पोलिंग

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

टुंडी पहुंचे राज्यपाल संतोष गंगवार, कहा झारखंड में खेल प्रतिभा, अभिभावक बच्चों को मोबाइल से रखें दूर

टुंडी पहुंचे राज्यपाल संतोष गंगवार, कहा झारखंड में खेल प्रतिभा, अभिभावक बच्चों को मोबाइल से रखें दूर

December 20, 2025
पेट्रोल पंप मालिक के बेटे को लगी गोली, रेफर, पुलिस जांच में जुटी

पेट्रोल पंप मालिक के बेटे को लगी गोली, रेफर, पुलिस जांच में जुटी

December 18, 2025
कोल इंडिया चेयरमैन का पहला धनबाद दौरा, केंदुआडीह गैस रिसाव क्षेत्र पहुंचे

कोल इंडिया चेयरमैन का पहला धनबाद दौरा, केंदुआडीह गैस रिसाव क्षेत्र पहुंचे

December 18, 2025
केंदुआडीह गैस रिसाव: दूसरे दिन भी हुआ बोरहोल, होगी नाइट्रोजन फॉलिंग

केंदुआडीह गैस रिसाव: दूसरे दिन भी हुआ बोरहोल, होगी नाइट्रोजन फॉलिंग

December 17, 2025
धनबाद में आईजी बोकारो ने 7 जिले के एसपी के साथ की बैठक,अब अपराधी की संपति होगी जब्त

धनबाद में आईजी बोकारो ने 7 जिले के एसपी के साथ की बैठक,अब अपराधी की संपति होगी जब्त

December 17, 2025
तीन मंजिला मकान में भीषण आग, दो की मौत, छह घायल, पुलिस जांच में जुटी

तीन मंजिला मकान में भीषण आग, दो की मौत, छह घायल, पुलिस जांच में जुटी

December 16, 2025

© 2023 Khabar 24 Bharat - All Right Reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
  • धनबाद
  • जमशेदपुर
  • बोकारो
  • दुमका
  • राँची
  • रामगढ़
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • Login

© 2023 Khabar 24 Bharat - All Right Reserved.

  • English