Khabar 24 Bharat
Advertisement
  • होम
  • झारखंड
  • धनबाद
  • जमशेदपुर
  • बोकारो
  • दुमका
  • राँची
  • रामगढ़
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • Login
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
  • धनबाद
  • जमशेदपुर
  • बोकारो
  • दुमका
  • राँची
  • रामगढ़
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • Login
No Result
View All Result
Khabar 24 Bharat
No Result
View All Result
Home झारखंड

शांतिपूर्ण तरीके से मतदान संपन्न – उपायुक्त

khabar24 by khabar24
November 20, 2024
in झारखंड, धनबाद, बड़ी खबर
0
शांतिपूर्ण तरीके से मतदान संपन्न – उपायुक्त
0
SHARES
23
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsApp

एमसीसी उल्लंघन के चार मामले आए सामने – एसएसपी

DHANBAD : धनबाद जिले के सभी छह विधानसभा में मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गए। संध्या 5:00 बजे तक जिले में 63.39% मतदान दर्ज किया गया। कुछ बूथों में मतदान देर तक चल। जिस कारण मतदान प्रतिशत में बढ़ोतरी होने की संभावना है। उपरोक्त बातें जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त सुश्री माधवी मिश्रा ने मतदान संपन्न होने के बाद संध्या 5.30 बजे आयोजित पत्रकार वार्ता में मीडिया से कही।

उपायुक्त ने कहा कि मतदान को निष्पक्ष, स्वतंत्र, भयमुक्त वातावरण में और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने मुकम्मल तैयारी की थी। सभी विधानसभा में पर्याप्त संख्या में केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल के साथ-साथ जिला पुलिस बल के जवान, क्विक रिस्पांस टीम तैनात किए गए थे। वहीं सभी 2372 मतदान केंद्रों से वेब कास्टिंग की जा रही थी। जिसकी निगरानी भारत निर्वाचन आयोग, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी झारखंड तथा जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा की जा रही थी। उपायुक्त ने कहा कि चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने में 11186 मतदान कर्मी, धनबाद पुलिस, केन्द्रीय सुरक्षा बल, मतदाता, मीडिया सहित इस कार्य में लगे तमाम लोगों का भरपूर सहयोग जिला प्रशासन को मिला। उन्होंने सहयोग देने के लिए सभी को धन्यवाद दिया।

उपायुक्त ने कहा कि मतदान संपन्न होने के बाद पोलिंग पार्टी को इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन लेकर कृषि बाजार स्थित स्ट्रांग रूम आना है। इसके लिए भी जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली है। बृहस्पतिवार को सभी प्रेक्षकों द्वारा स्क्रुटनी की जाएगी। 23 नवंबर 2024 को कृषि बाजार में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन, पोस्टल बैलट तथा इलेक्ट्रॉनिकली ट्रांसमिटेड पोस्टल बैलट की गिनती की जाएगी।

इस अवसर पर वरीय पुलिस अधीक्षक श्री हृदीप पी जनार्दनन ने बताया कि सभी 6 विधानसभा क्षेत्र में चुनाव शांतिपूर्ण तरके से संपन्न हुए। उन्होंने बताया कि कतरास, मधुबन, सोनारडीह एवं बरोरा में एमसीसी उल्लंघन की कुछ शिकायत प्राप्त हुई है। इसकी लिखित शिकायत मिलने पर पुलिस द्वारा कार्रवाई की जाएगी।
साथ ही बताया कि 23 नवंबर को कृषि बाजार में वोटों की गिनती की जाएगी। इस दौरान ट्रैफिक प्लान में कुछ परिवर्तन किया जाएगा। इसकी सूचना मीडिया के माध्यम से लोगों को दी जाएगी।

Previous Post

ब्रेकिंग : इलेक्शन_अपडेट धनबाद जिला में 63.39%

Next Post

कृषि बाजार समिति पहुंचने लगी पोलिंग पार्टियां, स्ट्रांग रूम में जमा कराए जा रहे ईवीएम

khabar24

khabar24

Next Post
कृषि बाजार समिति पहुंचने लगी पोलिंग पार्टियां, स्ट्रांग रूम में जमा कराए जा रहे ईवीएम

कृषि बाजार समिति पहुंचने लगी पोलिंग पार्टियां, स्ट्रांग रूम में जमा कराए जा रहे ईवीएम

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

टुंडी पहुंचे राज्यपाल संतोष गंगवार, कहा झारखंड में खेल प्रतिभा, अभिभावक बच्चों को मोबाइल से रखें दूर

टुंडी पहुंचे राज्यपाल संतोष गंगवार, कहा झारखंड में खेल प्रतिभा, अभिभावक बच्चों को मोबाइल से रखें दूर

December 20, 2025
पेट्रोल पंप मालिक के बेटे को लगी गोली, रेफर, पुलिस जांच में जुटी

पेट्रोल पंप मालिक के बेटे को लगी गोली, रेफर, पुलिस जांच में जुटी

December 18, 2025
कोल इंडिया चेयरमैन का पहला धनबाद दौरा, केंदुआडीह गैस रिसाव क्षेत्र पहुंचे

कोल इंडिया चेयरमैन का पहला धनबाद दौरा, केंदुआडीह गैस रिसाव क्षेत्र पहुंचे

December 18, 2025
केंदुआडीह गैस रिसाव: दूसरे दिन भी हुआ बोरहोल, होगी नाइट्रोजन फॉलिंग

केंदुआडीह गैस रिसाव: दूसरे दिन भी हुआ बोरहोल, होगी नाइट्रोजन फॉलिंग

December 17, 2025
धनबाद में आईजी बोकारो ने 7 जिले के एसपी के साथ की बैठक,अब अपराधी की संपति होगी जब्त

धनबाद में आईजी बोकारो ने 7 जिले के एसपी के साथ की बैठक,अब अपराधी की संपति होगी जब्त

December 17, 2025
तीन मंजिला मकान में भीषण आग, दो की मौत, छह घायल, पुलिस जांच में जुटी

तीन मंजिला मकान में भीषण आग, दो की मौत, छह घायल, पुलिस जांच में जुटी

December 16, 2025

© 2023 Khabar 24 Bharat - All Right Reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
  • धनबाद
  • जमशेदपुर
  • बोकारो
  • दुमका
  • राँची
  • रामगढ़
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • Login

© 2023 Khabar 24 Bharat - All Right Reserved.

  • English