Khabar 24 Bharat
Advertisement
  • होम
  • झारखंड
  • धनबाद
  • जमशेदपुर
  • बोकारो
  • दुमका
  • राँची
  • रामगढ़
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • Login
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
  • धनबाद
  • जमशेदपुर
  • बोकारो
  • दुमका
  • राँची
  • रामगढ़
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • Login
No Result
View All Result
Khabar 24 Bharat
No Result
View All Result
Home झारखंड

हेमंत सोरेन ने एक बार फिर झारखंड के 14वें मुख्यमंत्री पद की ली शपथ

khabar24 by khabar24
November 28, 2024
in झारखंड, धनबाद, बड़ी खबर
0
हेमंत सोरेन ने एक बार फिर झारखंड के 14वें मुख्यमंत्री पद की ली शपथ
0
SHARES
77
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsApp

RANCHI : हेमंत सोरेन एक बार फिर झारखंड के मुख्यमंत्री बन गए हैं। रांची के मोहराबादी में गुरुवार को आयोजित समारोह में उन्होंने 14 वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। राज्यपाल संतोष गंगवार ने उन्हें मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई। समारोह में इंडिया गठबंधन के कई दिग्गज नेता शिरकत कर रहे हैं। इस समारोह में राहुल गांधी के साथ तमिलनाडु के डिप्टी सीएम और डीएमके नेता उदयनिधि स्टालिन पहुंचे हैं। इसके अलावा कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी शिरकत कर रहे हैं। दूसरी ओर आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल, उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल, पार्टी सांसद राघव चड्ढा और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, सपा प्रमुख अखिलेश यादव, तमिलनाडु से उदयनिधि स्टालिन, कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार और बिहार में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव भी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए।

बता दें कि हेमंत सोरेन चौथी बार झारखंड के सीएम बने हैं। हालांकि इस साल उन्हें जमीन घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तारी के बाद सीएम पद से इस्तीफा देना पड़ा था। जिसके बाद चंपाई सोरेन को झारखंड का मुख्यमंत्री बनाया गया था। हेमंत सोरेन को जून में हाई कोर्ट ने जमानत दी थी। वह करीब 5 महीने तक जेल में रहे। हाई कोर्ट से जमानत मिलने के बाद उन्होंने झारखंड चुनाव में पार्टी को एकजुट किया और शानदार जीत दर्ज की। अब वे एक बार फिर सीएम बन गए हैं।

शपथग्रहण के पहले हेमंत सोरेन अपने पिता शिबू सोरेन के आवास पहुंचे, जहां उन्होंने उनका आशीर्वाद लिया, इसके बाद वे कार्यक्रम स्थल के लिए प्रस्थान हुए। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शपथ लेने के बाद कांके रोड स्थित शहीद सिद्धो-कान्हू की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस मौके पर विधायक कल्पना सोरेन भी मौजूद थीं।

गौरतलब है कि झारखंड विधानसभा चुनाव में हेमंत सोरेन की पार्टी JMM और इंडिया गठबंधन ने 81 में से 56 सीटों पर जीत हासिल की है। झारखंड में इंडिया गठबंधन ने एक साथ चुनाव लड़ा। यहां बहुमत का भी आंकड़ा 42 था। जिसे इंडिया गठबंधन ने आसानी से पार कर लिया। हेमंत सोरेन की सरकार बनने के बाद जल्द ही कैबिनेट की घोषणा की जाएगी।

हेमंत सोरेन के शपथ ग्रहण समारोह में सांसद नलिन सोरेन, कालीचरण मुंडा, विधायक दीपक बिरुआ, प्रदीप यादव, रबिंद्रनाथ महतो, राज्यसभा सांसद सरफराज अहमद, कांग्रेस के पूर्व प्रभारी बीके हरिप्रसाद, विधायक इरफान अंसारी, नमल विक्सल कोंगाड़ी, स्टीफन मरांडी और अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

Previous Post

एशियन हॉस्पिटल में मरीज़ों की डायलिसिस सेवा में हुआ विस्तार

Next Post

IIT – ISM से झारखंड के 45 छात्र उत्तराखंड की सांस्कृतिक और शैक्षिक यात्रा के लिए रवाना

khabar24

khabar24

Next Post
IIT – ISM से झारखंड के 45 छात्र उत्तराखंड की सांस्कृतिक और शैक्षिक यात्रा के लिए रवाना

IIT - ISM से झारखंड के 45 छात्र उत्तराखंड की सांस्कृतिक और शैक्षिक यात्रा के लिए रवाना

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

टुंडी पहुंचे राज्यपाल संतोष गंगवार, कहा झारखंड में खेल प्रतिभा, अभिभावक बच्चों को मोबाइल से रखें दूर

टुंडी पहुंचे राज्यपाल संतोष गंगवार, कहा झारखंड में खेल प्रतिभा, अभिभावक बच्चों को मोबाइल से रखें दूर

December 20, 2025
पेट्रोल पंप मालिक के बेटे को लगी गोली, रेफर, पुलिस जांच में जुटी

पेट्रोल पंप मालिक के बेटे को लगी गोली, रेफर, पुलिस जांच में जुटी

December 18, 2025
कोल इंडिया चेयरमैन का पहला धनबाद दौरा, केंदुआडीह गैस रिसाव क्षेत्र पहुंचे

कोल इंडिया चेयरमैन का पहला धनबाद दौरा, केंदुआडीह गैस रिसाव क्षेत्र पहुंचे

December 18, 2025
केंदुआडीह गैस रिसाव: दूसरे दिन भी हुआ बोरहोल, होगी नाइट्रोजन फॉलिंग

केंदुआडीह गैस रिसाव: दूसरे दिन भी हुआ बोरहोल, होगी नाइट्रोजन फॉलिंग

December 17, 2025
धनबाद में आईजी बोकारो ने 7 जिले के एसपी के साथ की बैठक,अब अपराधी की संपति होगी जब्त

धनबाद में आईजी बोकारो ने 7 जिले के एसपी के साथ की बैठक,अब अपराधी की संपति होगी जब्त

December 17, 2025
तीन मंजिला मकान में भीषण आग, दो की मौत, छह घायल, पुलिस जांच में जुटी

तीन मंजिला मकान में भीषण आग, दो की मौत, छह घायल, पुलिस जांच में जुटी

December 16, 2025

© 2023 Khabar 24 Bharat - All Right Reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
  • धनबाद
  • जमशेदपुर
  • बोकारो
  • दुमका
  • राँची
  • रामगढ़
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • Login

© 2023 Khabar 24 Bharat - All Right Reserved.

  • English