Khabar 24 Bharat
Advertisement
  • होम
  • झारखंड
  • धनबाद
  • जमशेदपुर
  • बोकारो
  • दुमका
  • राँची
  • रामगढ़
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • Login
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
  • धनबाद
  • जमशेदपुर
  • बोकारो
  • दुमका
  • राँची
  • रामगढ़
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • Login
No Result
View All Result
Khabar 24 Bharat
No Result
View All Result
Home झारखंड

अवैध कोयला तस्करी: बरवाअड्डा के कसियाटांड़ और अंगारपथरा में बड़े पैमाने पर कोयला जब्त

khabar24 by khabar24
November 30, 2024
in झारखंड, धनबाद, बड़ी खबर
0
अवैध कोयला तस्करी: बरवाअड्डा के कसियाटांड़ और अंगारपथरा में बड़े पैमाने पर कोयला जब्त
0
SHARES
35
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsApp

DHANBAD – (धनबाद): चुनाव खत्म होते ही एक बार फिर अवैध कोयला कारोबार जोर पकड़ रहा है, जगह – जगह अवैध माइंस बनाकर मजदूरों के द्वारा कोयला खनन किया जा रहा है। तो ओपन कास्ट कोलियरीयो से भी बेधड़क कोयले की चोरी की जा रही है। पहला बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के कसियाटांड़ में खुलेआम चल रही अवैध कोयला डिपो पर शनिवार को पुलिस ने छापेमारी कर लगभग 80 टन अवैध कोयला जप्त किया। छापेमारी की भनक लगते ही कोयला तस्कर मौके से फरार होने में सफल रहे। वहीं पुलिस कोयले को जप्त कर कानूनी प्रक्रिया में जुट गई है।

बताया जाता है कि झारखंड मोड़ और बिनोद बिहारी चौक के बीच एक क्रेशर के पीछे कई दिनों से खुलेआम कोयला की तस्करी की जा रही थी। इन कोयला तस्करों की दिलेरी देखिए रात की बात कौन करे दिन के उजाले में खुलेआम साइकिल, मोटरसाइकिल, टेंपो से किया जमा किया जाता था और रात में ट्रकों के द्वारा उसे गोविंदपुर, निरसा के भट्ठों में खपाया जाता था। इन कोयला तस्करों ने पूरे क्षेत्र में अपने कई शागिर्दों को छोड़ रखा था। जो कोलियरी आउट सोर्सिंग स्थल से लेकर डिपो तक सुरक्षित कोयला पहुंचाने का काम देखते थे।

आप को बताते चले कि NH के बीचों बीच दिनदहाड़े चल रहे इस कोयला डिपो से पुलिस पर भी कई सवालिया निशान खड़े हो रहे है। खुलेआम चल रहे डिपो और पुलिस को जानकारी ना होना लोगों को यह बात पच नहीं रही है। आखिर किसके इशारे पर यह दीपी चल रहा था। जो जांच का विषय है और इस डिपो को चलाने वाले कौन लोग है जो दिन के उजाले में खुलेआम कोयला तस्करी कर रहे थे। फिलहाल पुलिस जप्त कोयले के बाद अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

अंगारपथरा ओपी क्षेत्र अंतर्गत अवैध माइंस से कोयला तस्करी का खुलासा

इधर कतरास के अंगारपथरा ओपी क्षेत्र अंतर्गत गजलिटांड़ में CISF की टीम ने छापेमारी कर कोयला लोड एक ट्रक और भारी मात्रा में बोरी में भरा हुआ कोयला जब्त किया। सूत्रों की माने तो यहां कई अवैध माइंस से कोयला निकाला जा। रहा था इसका मुख्य सरगना भोलू है जो पुराने कोयला माफिया प्रिंस को पछाड़ कर इन दिनों अवैध कोयला कारोबार का बादशाह बना हुआ है। इधर CISF ने जब्त कोयले को बीसीसीएल को सौंप कर अंगारपथरा ओपी में लिखित शिकायत की है। जानकारी के मुताबिक यहां से प्रतिदिन 2 से 3 ट्रक कोयले की तस्करी हो रही है। और इसकी जानकारी स्थानीय पुलिस को भी थी लेकिन कार्रवाई नहीं हो रही थी तब कुछ स्थानीय लोगों ने CISF को दी थी।

Previous Post

अवैध बालू कारोबार के खिलाफ कार्रवाई, खनन टास्क फोर्स ने 3 टाटा 407 किया जब्त

Next Post

कोयला तस्करी:कतरास के चेतुडीह में अवैध कोयला कारोबार का खुलासा

khabar24

khabar24

Next Post
कोयला तस्करी:कतरास के चेतुडीह में अवैध कोयला कारोबार का खुलासा

कोयला तस्करी:कतरास के चेतुडीह में अवैध कोयला कारोबार का खुलासा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

टुंडी पहुंचे राज्यपाल संतोष गंगवार, कहा झारखंड में खेल प्रतिभा, अभिभावक बच्चों को मोबाइल से रखें दूर

टुंडी पहुंचे राज्यपाल संतोष गंगवार, कहा झारखंड में खेल प्रतिभा, अभिभावक बच्चों को मोबाइल से रखें दूर

December 20, 2025
पेट्रोल पंप मालिक के बेटे को लगी गोली, रेफर, पुलिस जांच में जुटी

पेट्रोल पंप मालिक के बेटे को लगी गोली, रेफर, पुलिस जांच में जुटी

December 18, 2025
कोल इंडिया चेयरमैन का पहला धनबाद दौरा, केंदुआडीह गैस रिसाव क्षेत्र पहुंचे

कोल इंडिया चेयरमैन का पहला धनबाद दौरा, केंदुआडीह गैस रिसाव क्षेत्र पहुंचे

December 18, 2025
केंदुआडीह गैस रिसाव: दूसरे दिन भी हुआ बोरहोल, होगी नाइट्रोजन फॉलिंग

केंदुआडीह गैस रिसाव: दूसरे दिन भी हुआ बोरहोल, होगी नाइट्रोजन फॉलिंग

December 17, 2025
धनबाद में आईजी बोकारो ने 7 जिले के एसपी के साथ की बैठक,अब अपराधी की संपति होगी जब्त

धनबाद में आईजी बोकारो ने 7 जिले के एसपी के साथ की बैठक,अब अपराधी की संपति होगी जब्त

December 17, 2025
तीन मंजिला मकान में भीषण आग, दो की मौत, छह घायल, पुलिस जांच में जुटी

तीन मंजिला मकान में भीषण आग, दो की मौत, छह घायल, पुलिस जांच में जुटी

December 16, 2025

© 2023 Khabar 24 Bharat - All Right Reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
  • धनबाद
  • जमशेदपुर
  • बोकारो
  • दुमका
  • राँची
  • रामगढ़
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • Login

© 2023 Khabar 24 Bharat - All Right Reserved.

  • English