DHANBAD: चुनाव खत्म होते ही कोयला तस्कर पूरी तरह से सक्रिय है झरिया का चर्चित कोयला तस्कर अपना दायरा बढ़ते हुए अलकडीहा से लोदना तक पहुंच गया है। झरिया के लोदना ओपी क्षेत्र अंतर्गत रक्षा काली मंदिर से बनियाहिर निकलने वाली सड़क किनारे जंगल में अवैध माइंस बनाकर दिन – रात कोयले का उत्खनन किया जा रहा है।
सूत्रों की माने तो बाहर से मजदूर बुलाकर उत्खनन कार्य करवाया जा रहा है, यहां से प्रति दिन 2 से 3 ट्रक कोयले का उत्खनन कर रात में ट्रकों से कोयला गोबिंदपुर के भट्ठों में भेजा जा रहा है। खास बात है कि अवैध उत्खनन स्थल लोदना ओपी से महज आधे किलोमीटर की दूरी पर है। फिर भी स्थानीय पुलिस CISF या BCCL अधिकारी को खबर नहीं है।
जबकि विधानसा चुनाव से पहले ही इसी कोयला उत्खनन स्थल पर पुलिस और CISF की टीम ने छापेमारी कर ट्रक सहित भारी मात्रा में कोयला बरामद किया था। वो छापेमारी भी दो कोयला तस्कर के बीच रंजिश में हुई थी, एक ने बड़े पुलिस अधिकारी से शिकायत किया था। लेकिन अभी सब good good चल रहा है।







