DHANBAD: झरिया मेंन रोड देशबंधु सिनेमा हॉल के समीप बुधवार की शाम पंजाब नेशनल बैंक के एटीम मशीन तोड़ पैसे चुराने के प्रयास कर रहे एक युवक को स्थानीय लोगों ने दबोच कर पुलिस के हवाले कर दिया। बताया जाता है कि एक युवक ATM रुम में जाकर एटीम को तोड़ने लगा उसने शीशे के दरवाजे को भी तोड़ दिया उसके पास एक नुकीला रॉड भी था। जिसे देख स्थानीय दुकानदार अजय वर्मा ने रोकने का प्रयास करने लगे जिसे देख मौके पर भीड़ इकट्ठा हो गई। लोगों ने उस युवक को पकड़ लिया फिर पुलिस और स्थानीय बैंक मैनेजर को सूचना दिया जिसके बाद झरिया थाना की पुलिस और बैंक मैनेजर मौके पर पहुंचे। पुलिस ने युवक को थाने ले गए वही बैंक मैनेजर मो. हसन राज ने कहा कि एक युवक द्वारा एटीम तोड़ने की खबर मिली थी युवक ने एटीम में तोड़ फोड़ किया, कहा कि पुलिस द्वारा जांच पड़ताल में पता चलेगा कि इसकी मंशा क्या थी। मौजूद लोगों का ये भी मानना था कि युवक सरफिरा होगा तभी भीड़ भाड़ वाले जगह पर एटीम तोड़ने का प्रयास किया।







