DHANBAD (धनबाद): जिले के टुंडी अंचल के मनियाडीह थाना अंतर्गत बंदोंजोर गांव में अशोक टुडू , पिता रामलाल टुडू के घर में आग लग गई। आग लगने का कारण बताया जा रहा है कि घर के अंदर अलाव जलाकर बैठे थे जिसके बाद उन्हें नींद आने लगी तो वे सोने चले गए। अलाव के पास बिचली रखी हुई थी जिसमें आग पकड़ लिया जो धीरे-धीरे पूरे घर में आग फैल गया। जिसके बाद आग देखकर घर के लोग उठे और चिल्लाए, जिसके बाद ग्रामीणों के सहयोग से आग बुझाने में लगे। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया लिया गया। वही इस घटना में एक बाइक जलाया जबकि घर में बंधा एक बैल की भी जलकर मौत हो गई। वही आगलगी में घर में रखे लाखों की संपत्ति जलकर खाक हो गई। शहर से काफी दूर होने के कारण ग्रामीण फायर ब्रिगेड की भी फोन नहीं किया गया। वही घटना की सूचना पर शुक्रवार सुबह फतेहपुर पंचायत के मुखिया दुबई मुर्मू पीड़ित परिवार के घर पहुंचे और घटना की जानकारी लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारों को घटना की सूचना दी गई और उचित मुआवजा देने की मांग की गई।







