DHANBAD (धनबाद): डिगवाडीह कार्मल स्कूल प्रिंसिपल द्वारा पेन डे मनाने पर 10वीं की छात्राओं के शर्ट उतरवाकर ब्लेजर में ही घर भेजने का मामला काफी तुल पकड़ता जा रहा है। मामले पर डालसा ने भी संचयन लिया है, डालस सचिव राकेश रोशन की अगुवाई में भी एक विशेष टीम जांच के लिए स्कूल पहुंची। वही धनबाद उपायुक्त द्वारा गठित टीम भी जांच कर रही है, जिसमे एसडीएम, शिक्षा पदाधिकारी, समाज कल्याण पदाधिकारी और जोरापोखर थाना प्रभारी के अलावे झरिया विधायक रागिनी सिंह को भी शामिल किया गया है। दोनों टीम के द्वारा आज दूसरे दिन स्कूल में जांच पड़ताल की गई। इस दौरा प्रिंसपल के कार्यालय को शील किया गया है। साथ ही दोनों टीमों ने आज काफी देर तक स्कूल के शिक्षकों, 10th और 11 के बच्चों से पछताछ की।
वहीं जांच टीम के द्वारा 11th के बच्चों से पूछताछ पर छात्रा के अभिभावकों ने स्कूल प्रबंधन और जांच टीम पर नाराजगी जताई है और सवाल उठाया है कि 11th के बच्चों से पूछताछ का क्या मतलब है। इधर डिगावाडीह कार्मल स्कूल प्रबंधन द्वारा की गई कृत्य को लेकर अभिभावकों सहित कई सामाजिक संगठनों ने विरोध जताया है और विद्यालय पर कार्रवाई की मांग की है। कार्रवाई की मांग को लेकर अभिभावक और सामाजिक संगठनों के द्वारा स्कूल के समक्ष हाथ में तख्तियां लेकर विरोध जताते हुए कार्रवाई की मांग की है। मामले को लेकर डालसा सचिव राकेश रोशन ने कहा कि अभी जांच की प्रक्रिया चल रही है जो भी होगा न्यायउचित होगा कार्रवाई होगी।
बता दे कि धनबाद के डिगवाडीह कार्मल स्कूल के दसवीं की छात्राओं द्वारा पेन डे मनाने पर स्कूल के प्रिंसिपल 80 छात्रा का शर्ट उतरवाकर घर भेज दी थी जिसपर अभिभावक ने धनबाद डीसी माधवी मिश्रा से मिलकर स्कूल पर कार्रवाई की मांग किए थी। उन्होंने कहा था कि छात्रा के सम्मान पर ठेस पहुंचा है।







