DHANBAD (धनबाद): बाघमारा के मधुबन थाना क्षेत्र अंतर्गत पुलिस की कार्रवाई से नाराज आशाकोठी खटालवासियों ने आज अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा के बैनर तले रणधीर वर्मा चौक पर विरोध प्रदर्शन किया। साथ ही रणधीर वर्मा चौक से सिटी सेंटर तक आक्रोश मार्च निकाला।पुलिस प्रशासन पर एकतरफा कार्रवाई का आरोप लगाते हुए प्रदर्शनकारियों ने कहा कि प्रशासन आशाकोठी के निर्दोष लोगों पर अत्याचार करना बंद करे अन्यथा वे धनबाद जिला का चक्का जाम करेंगे।

यादव महासभा के अशोक यादव ने कहा कि मधुबन की घटना मामले में प्रशासन एकतरफा कार्रवाई कर रही है, निर्दोषों पर अत्याचार किया जा रहा है ऐसी स्थिति में पूरा यादव समाज सड़क पर उतरने को बाध्य होगा। कहा कि आरोप में कारू यादव सहित अन्य आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार की है तो सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी पर भी कार्रवाई करे। यादव समाज के प्रदेश उपाध्यक्ष सुधीर कुमार यादव ने कहा कि मामले में पुलिस एकतरफा कार्रवाई कर रही है। पुलिस आरोपी कारू यादव समेत अन्य लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है फिर भी पुलिस आकाशकोठी के लोगों को परेशान कर रही है, जिससे महिला, बच्चे सभी को परेशानी हो रही है। जिससे कई लोग घर छोड़कर दूसरे जगह रह रहे है। कहा कि इसे लेकर यादव समाज, यादव महासभा के लोग मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष से मिलकर अपनी बाते रखेंगे, पुलिस प्रशासन की कार्रवाई नहीं रुकी तो आगे हम लोग आंदोलन के लिए वादे होंगे।
बता दे कि बीते 9 जनवरी को हिलटॉप आउटसोसिंग परिसर में दो पक्षों में हिंसक झड़प हुई थी जिसमें 100 राउंड गोलीबारी की घटना हुई थी। जिसमें बाघमारा एसडीपीओ पुरुषोत्तम सिंह सहित कई लोग घायल हुए थे मामले में पुलिस विशेष टीम बनाकर छापेमारी की कार्रवाई कर रही है जिसमें मुख्य आरोपी करू यादव समेत 19 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।







