प्रयागराज महाकुंभ के लिए कई स्पेशल ट्रेन
DHANBAD (धनबाद): रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव आज वीडिओ कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पत्रकारों से जुड़े जहाँ उन्होंने झारखण्ड और उड़ीसा को केंद्रीय रेल बजट में मिले आवंटन विषय पर विस्तृत जानकारी साझा करते हुए पत्रकारों के सवालों का जवाब दिया। उन्होंने बताया कि इस बार के रेल बजट में झारखण्ड में कुल 7306 करोड़ का प्रावधान किया गया है। उन्होंने बताया झारखण्ड में 60 हजार करोड़ रु रेलवे के अंदर खर्च किए जा रहे हैं। 12 वंदे भारत ट्रेने चल रही हैं। उन्होंने बताया कि झारखंड में जल्द ही वंदे भारत ट्रेन स्लिपर कोच के साथ चलेंगी टेस्टिंग का कार्य चल रहा है। 10 वर्षो में 1311 किमीo नए ट्रेक बनाये गए हैं और अब सौ प्रतिशत इलेक्ट्रीक फायर से लैस हो चूका है।
रेल मंत्री के लाइव कॉन्फ्रेस के उपरांत धनबाद डीआरएम कमल किशोर सिन्हा ने बताया कि झारखण्ड को रेल बजट में किए गए 7306 करोड़ के आवंटन में धनबाद मंडल को क्या कुछ मिला है इसकी जानकरी भी जल्द ही साझा कि जाएगी। उन्होंने धनबाद मंडल की उपलब्धियां गिनाते हुए बताया कि धनबाद रेल मंडल एक बार पुनः 17.43 एमटी लोडिंग कर भारतवर्ष में नंबर 1 स्थान पर काबिज है। इस जनवरी माह के अंत तक 160 एमटी लोडिंग की है जोकि पुरे भारतवर्ष में सबसे ज्यादा है और पिछले साल की तुलना में 3.57 प्रतिशत अधिक है। माल ढूलाई से होने वाला आय धनबाद मंडल का जनवरी माह तक 2236.11 करोड़ रहा है दूसरे स्थान पर बिलासपुर डिवीजन का 1936.24 है धनबाद डिवीजन का करीब ढाई सौ करोड़ ज्यादा है। वही महाकुम्भ को लेकर उन्होंने बताया कि इस समय 26 स्पेशल ट्रेने चलाई जा रही हैं और दो और ट्रेने धनबाद से अजमेर और धनबाद से जयपुर को भी जोड़ा गया है।







