DHANBAD : धनबाद के पुटकी थाना क्षेत्र के गोपालीचक स्थित सिंह नेचुरल आउटसोर्सिंग कंपनी के ओबी धंसने एक बड़ा हादसा हो गया। दुर्घटना में एक मजदूर की मौत हो गई और दो मजदूर घायल हो गए। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। घायलों का इलाज किसी निजी अस्पताल मे चल रहा जहाँ दोनों मजदूर की स्थित सामान्य है। घटना को लेकर बताया जाता है की दीपक पंडित नमाज एक मजदूर डीजल लेकर माइंस में गया था जो भारी वाहन मे तेल डालकर पास मे खड़ा था तभी ओबी स्लाइड होकर नीचे गिर गई जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया । जिसे तत्काल इलाज के लिए अस्पताल ले गया जहां डॉक्टर ने दीपक को मृत्य घोषित कर दिया। वही घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों ने मुआवजा एवं नियोजन की माँग करने लगे। काफी देर हंगामा के बाद मजदूरों से वार्ता के बाद प्रबंधन ने मुआवजा एवं एक व्यक्ति को कंपनी में नियोजन देने पर सहमति बनी ।







