Khabar 24 Bharat
Advertisement
  • होम
  • झारखंड
  • धनबाद
  • जमशेदपुर
  • बोकारो
  • दुमका
  • राँची
  • रामगढ़
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • Login
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
  • धनबाद
  • जमशेदपुर
  • बोकारो
  • दुमका
  • राँची
  • रामगढ़
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • Login
No Result
View All Result
Khabar 24 Bharat
No Result
View All Result
Home झारखंड

नगर निगम चुनाव को लेकर प्रशासनिक तैयारियां हुई तेज, DC, SSP ने किया पॉलिटेक्निक परिसर का निरीक्षण

khabar24 by khabar24
November 1, 2025
in झारखंड, धनबाद, बड़ी खबर
0
नगर निगम चुनाव को लेकर प्रशासनिक तैयारियां हुई तेज, DC, SSP ने किया पॉलिटेक्निक परिसर का निरीक्षण
0
SHARES
9
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsApp

DHANBAD : (धनबाद) आगामी नगर निगम चुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने हेतु जिला प्रशासन द्वारा तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसी क्रम में आज उपायुक्त आदित्य रंजन एवं वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने संयुक्त रूप से धनबाद पॉलिटेक्निक कॉलेज परिसर का निरीक्षण किया पॉलिटेक्निक परिसर को चुनावी दृष्टिकोण से अत्यंत महत्वपूर्ण स्थल के रूप में चयनित किया गया है, जहाँ से ईवीएम मशीनों का डिस्पैच, रिसीविंग एवं मतगणना कार्य संपन्न किया जा सके।

निरीक्षण के क्रम में दोनों वरीय पदाधिकारियों ने परिसर में स्ट्रांग रूम, मतगणना केंद्र, नियंत्रण कक्ष, सुरक्षा व्यवस्था एवं प्रवेश–निकास द्वारों की निगरानी प्रणाली हेतु विस्तृत अवलोकन किया।उपायुक्त आदित्य रंजन ने कहा की राज्य सरकार द्वारा लगातार निर्देश दिया जा रहा है कि आगामी नगर निगम चुनाव की तैयारियां शुरू करनी हैं। एहतियातन के तौर पर दो-तीन स्थानों का निरीक्षण किया जाएगा ताकि जो बेहतरीन व्यवस्थाएं हो सके वो हम लोग करें। साथ ही सबसे महत्वपूर्ण है की मतदान कर्मियों को किसी भी तरह की परेशानी नहीं हो। उन्होंने कहा कि नगर निगम चुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने कहा कि पूरे परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को अभेद्य बनाया जाएगा। इसके लिए पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती के साथ-साथ सीसीटीवी कैमरे, फायर सेफ्टी सिस्टम, बैरिकेडिंग, प्रवेश नियंत्रण व्यवस्था एवं वॉच टावर की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। निरीक्षण के दौरान प्रशासनिक एवं पुलिस विभाग के अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित थे। दोनों अधिकारियों ने संबंधित शाखाओं को निर्देश दिया कि सभी व्यवस्थाओं की समय-समय पर समीक्षा की जाए, ताकि चुनावी प्रक्रिया में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो।

Previous Post

बरमसिया ओवरब्रिज की मरम्मती कार्य 5 नवंबर से होगा शुरू, अधिकारियों ने किया निरीक्षण

Next Post

अपराध पर नकेल कसने हेतु जिले में चला एंटी क्राइम जांच अभियान

khabar24

khabar24

Next Post
अपराध पर नकेल कसने हेतु जिले में चला एंटी क्राइम जांच अभियान, नशे में वाहन चलाने वाले की भी हुई जांच

अपराध पर नकेल कसने हेतु जिले में चला एंटी क्राइम जांच अभियान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

टुंडी पहुंचे राज्यपाल संतोष गंगवार, कहा झारखंड में खेल प्रतिभा, अभिभावक बच्चों को मोबाइल से रखें दूर

टुंडी पहुंचे राज्यपाल संतोष गंगवार, कहा झारखंड में खेल प्रतिभा, अभिभावक बच्चों को मोबाइल से रखें दूर

December 20, 2025
पेट्रोल पंप मालिक के बेटे को लगी गोली, रेफर, पुलिस जांच में जुटी

पेट्रोल पंप मालिक के बेटे को लगी गोली, रेफर, पुलिस जांच में जुटी

December 18, 2025
कोल इंडिया चेयरमैन का पहला धनबाद दौरा, केंदुआडीह गैस रिसाव क्षेत्र पहुंचे

कोल इंडिया चेयरमैन का पहला धनबाद दौरा, केंदुआडीह गैस रिसाव क्षेत्र पहुंचे

December 18, 2025
केंदुआडीह गैस रिसाव: दूसरे दिन भी हुआ बोरहोल, होगी नाइट्रोजन फॉलिंग

केंदुआडीह गैस रिसाव: दूसरे दिन भी हुआ बोरहोल, होगी नाइट्रोजन फॉलिंग

December 17, 2025
धनबाद में आईजी बोकारो ने 7 जिले के एसपी के साथ की बैठक,अब अपराधी की संपति होगी जब्त

धनबाद में आईजी बोकारो ने 7 जिले के एसपी के साथ की बैठक,अब अपराधी की संपति होगी जब्त

December 17, 2025
तीन मंजिला मकान में भीषण आग, दो की मौत, छह घायल, पुलिस जांच में जुटी

तीन मंजिला मकान में भीषण आग, दो की मौत, छह घायल, पुलिस जांच में जुटी

December 16, 2025

© 2023 Khabar 24 Bharat - All Right Reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
  • धनबाद
  • जमशेदपुर
  • बोकारो
  • दुमका
  • राँची
  • रामगढ़
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • Login

© 2023 Khabar 24 Bharat - All Right Reserved.

  • English