DHANBAD: धनबाद के झरिया-सिंदरी मुख्य मार्ग पर बनियाहिर, सूराटांड़ के पास फिर एक बार गोफ बन गया। सड़क पर बने गोफ से लागातार गैस रिसाव हो रहा है जिससे स्थानीय लोगों मे दहशत का माहौल बन हुआ है। इधर सूचना पर झरिया था कि पुलिस, भाजपा नेता राजकुमार अग्रवाल, कांग्रेस नेता शमशेर आलम सहित कई लोग पहुंचे और ग़ोफ़ स्थल की घेराबंदी कराई गई। लोगों का कहना है कि बीसीसीएल प्रबंधन की लापरवाही के कारण बनियाहिर सुराटांड़ सड़क पर लगातार बन रहे गोफ बन रहा है और गैस रिसाव हो रहा है। सड़क पर लगातार गोफ होने से मुख्य सड़क पर खतरा मंडराने लगा है। कहीं पूरी सड़क ही भू धंसना के जद में ना आ जाए। लोगों का कहना हैं कि एक तो जमीन के नीचे आग है और आउट सोसिंग कमानियों के द्वारा पास में ओबी डंप किया जा रहा है जिससे भी जमीन पर दबाव बन रहा है जिससे भू धंसना हो रही है। कहा कि यहां हॉल कर नाइट्रोजन और पानी भराई करवाना चाहिए।








