DHANBAD : (धनबाद) वासेपुर के फरार अपराधी गैंगस्टर प्रिंस खान के नेटवर्क को धनबाद पुलिस लगातार ध्वस्त करने में लगी है। एक बार फिर पुलिस ने विशेष अभियान चला कर 4 अपराधी को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 17,34,900 नगद, नागालैंड निर्मित एक 6 चक्रीय पिस्टल एवं 46 गोली, 9 चेकबुक, 18 एटीम, 5 मोबाइल, करीब 100 जमीन के खरीद बिक्री का पेपर बरामद किया गया है। धनबाद एसएसपी प्रभात कुमार ने अपने कार्यालय कक्ष में प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि मंगलवार अहले सुबह सीटी एसपी और ग्रामीण एसपी के नेतृत्व में डीएसपी, इसंपेकर के साथ एक सौ की संख्या में पुलिस जवान के द्वारा वासेपुर में एक दर्जन स्थल पर छापेमारी की गई, जिसमें 14 लोगों को हिरासत में लिया गया था, पूछताछ के बाद 4 अपराधी परवेज खान, तौसीफ आलम, सैफ आलम उर्फ रशीद एवं इम्तियाज को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है। ये लोग प्रिंस खान के इशारे पर व्यवसायियों को धमकी देना, पैसा वसूली कर USDT क्रिप्टो के मध्यवह से पैसे भेजने, प्रिंस के इशारे पर व्यवसाय में पैसे लगाने का काम करता था। इसने कई लोग अभी भी रडार पर हैं, कई व्यवसाई भी है जो पैसे देते है। कहा कि प्रिंस खान के गुर्गे जमशेदपुर और रांची में भी कांड को अंजाम दिया है। पूरे मामले में टेरर फंडिग के एंगल से भी जांच पड़ताल की जा रही है। पुलिस की विशेष टीम प्रिंस के नेटवर्क को पूरी तरह से धराशाही करने में लगी है। साथ ही एसएसपी ने अपील किया है कि किसी भी व्यवसाई को धमकी सती है तो पुलिस को सूचना दे पुलिस करवाई करेगी।







