Khabar 24 Bharat
Advertisement
  • होम
  • झारखंड
  • धनबाद
  • जमशेदपुर
  • बोकारो
  • दुमका
  • राँची
  • रामगढ़
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • Login
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
  • धनबाद
  • जमशेदपुर
  • बोकारो
  • दुमका
  • राँची
  • रामगढ़
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • Login
No Result
View All Result
Khabar 24 Bharat
No Result
View All Result
Home झारखंड

धनबाद बाजार समिति में व्यापारी पर हमला, गोली चलाकर लूटपाट, घायल श्याम भीमसरिया अस्पताल में भर्ती

khabar24 by khabar24
November 9, 2025
in झारखंड, धनबाद, बड़ी खबर
0
धनबाद बाजार समिति में व्यापारी पर हमला, गोली चलाकर लूटपाट, घायल श्याम भीमसरिया अस्पताल में भर्ती
0
SHARES
3
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsApp

DHANBAD : धनबाद के बाजार समिति परिसर में रविवार शाम उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब स्थानीय व्यापारी श्याम भीमसरिया पर तीन अज्ञात अपराधियों ने हमला कर दिया। अपराधियों ने व्यापारी के साथ मारपीट की और गोली चलाकर दहशत फैला दी। घटना के बाद घायल व्यापारी को आनन-फानन में जालान अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, श्याम भीमसरिया मंडी परिसर में अपनी रिफाइन की दुकान बंद कर घर लौट रहे थे। इसी दौरान बाइक पर सवार तीन अपराधियों ने उन्हें रोककर लूटपाट का प्रयास किया। विरोध करने पर अपराधियों ने उन पर हमला कर दिया और कई राउंड फायरिंग की। हालांकि गोली व्यापारी को नहीं लगी, लेकिन बदमाशों ने बंदूक की नोक से उनके सिर और कान के पास वार किया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।

मौके पर मौजूद अन्य व्यापारियों ने घायल श्याम को तत्काल जालान अस्पताल पहुंचाया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके।
सूचना पर सीटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव, डीएसपी शंकर कमाती, धनबाद और बरवाअड्डा थाना प्रभारी मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल किया। व्यापारी समुदाय में इस घटना के बाद भारी आक्रोश है। मंडी परिसर के कई व्यापारियों ने कहा कि अपराधियों के हौसले लगातार बढ़ते जा रहे हैं, जबकि पुलिस सुरक्षा के दावे सिर्फ कागजों तक सीमित हैं।

व्यापारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि श्याम भीमसरिया जी रोज की तरह दुकान बंद कर घर जा रहे थे। तभी तीन की संख्या में अपराधियों ने घात लगाकर हमला कर दिया। गोली ऊपर चली, लेकिन उन्होंने बंदूक की बट से वार कर दिया, जिससे सिर पर गंभीर चोट आई है।

वहीं एक अन्य व्यापारी ने बताया कि हम लोग चेंबर के कार्यक्रम से लौट ही रहे थे कि खबर आई कि मंडी में चिंताई हुई है और गोली चली है। यह बेहद चिंताजनक है। इधर व्यापारी संघ ने घटना की निंदा करते हुए दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है।

Previous Post

झरिया के पूर्व विधायक संजीव सिंह ने व्यक्त की अपनी पीड़ा, कहा- भाई की हत्या में मेरा नाम आना जीवन का सबसे बड़ा दु:ख

Next Post

धनबाद में व्यापारी पर हमले के विरोध में बाजार समिति बंद, धरना में पहुंचे सांसद – विधायक, 7-8 करोड़ का हुआ व्यापारिक नुकसान

khabar24

khabar24

Next Post
धनबाद में व्यापारी पर हमले के विरोध में बाजार समिति बंद, धरना में पहुंचे सांसद – विधायक, 7-8 करोड़ का हुआ व्यापारिक नुकसान

धनबाद में व्यापारी पर हमले के विरोध में बाजार समिति बंद, धरना में पहुंचे सांसद - विधायक, 7-8 करोड़ का हुआ व्यापारिक नुकसान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

टुंडी पहुंचे राज्यपाल संतोष गंगवार, कहा झारखंड में खेल प्रतिभा, अभिभावक बच्चों को मोबाइल से रखें दूर

टुंडी पहुंचे राज्यपाल संतोष गंगवार, कहा झारखंड में खेल प्रतिभा, अभिभावक बच्चों को मोबाइल से रखें दूर

December 20, 2025
पेट्रोल पंप मालिक के बेटे को लगी गोली, रेफर, पुलिस जांच में जुटी

पेट्रोल पंप मालिक के बेटे को लगी गोली, रेफर, पुलिस जांच में जुटी

December 18, 2025
कोल इंडिया चेयरमैन का पहला धनबाद दौरा, केंदुआडीह गैस रिसाव क्षेत्र पहुंचे

कोल इंडिया चेयरमैन का पहला धनबाद दौरा, केंदुआडीह गैस रिसाव क्षेत्र पहुंचे

December 18, 2025
केंदुआडीह गैस रिसाव: दूसरे दिन भी हुआ बोरहोल, होगी नाइट्रोजन फॉलिंग

केंदुआडीह गैस रिसाव: दूसरे दिन भी हुआ बोरहोल, होगी नाइट्रोजन फॉलिंग

December 17, 2025
धनबाद में आईजी बोकारो ने 7 जिले के एसपी के साथ की बैठक,अब अपराधी की संपति होगी जब्त

धनबाद में आईजी बोकारो ने 7 जिले के एसपी के साथ की बैठक,अब अपराधी की संपति होगी जब्त

December 17, 2025
तीन मंजिला मकान में भीषण आग, दो की मौत, छह घायल, पुलिस जांच में जुटी

तीन मंजिला मकान में भीषण आग, दो की मौत, छह घायल, पुलिस जांच में जुटी

December 16, 2025

© 2023 Khabar 24 Bharat - All Right Reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
  • धनबाद
  • जमशेदपुर
  • बोकारो
  • दुमका
  • राँची
  • रामगढ़
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • Login

© 2023 Khabar 24 Bharat - All Right Reserved.

  • English