DHANBAD : धनबाद के बलियापुर से एक हैरान कर देने वाली मामला सामने आया है। दरअसल, बलियापुर थाना क्षेत्र स्थित बाघमारा के रहने वाले एक 18 वर्षीय युवक गौतम महतो को कुछ लोगों द्वारा चार दिन पूर्व अपहरण किया गया, इसमे बाद उसे बंधक बना एक युवती के साथ जबरन शादी करा दी। जिसकी लिखित शिकायत पीड़ित युवक की माँ ललिता देवी ने बलियापुर थाने में दी है। इसके साथ ही उन्होंने मामले में अविलम्ब कार्रवाई की मांग को लेकर धनबाद पुलिस अधिक्षक का भी दरवाजा खटखटाया है।
पीड़ित युवक की माँ ललिता देवी ने बताया कि उनका नाबालिक और एक लौता पुत्र गौतम 8 नवंबर की शाम करीब चार बजे अपने घर से बलियापुर बाजार जाने के लिए मोटरसाईकल से यह कहकर निकला था की वह आधे घंटे मे घर वापस आ जाएगा। लेकिन वह नही लौटा। काफी देर तक उसके घर वापस नही लौटने के बाद उन्होंने अपने बेटे गौतम को फोन किया। तब गौतम ने बताया कि वह सिंदरी आ गया है, बस थोड़ी देर मे वापस घर आ रहा है। इसके बाद गौतम का मोबाईल बंद हो गया।
इससे परेशान ललिता देवी ने गौतम के तमाम दोस्तों को भी फोन किया, पर कहीं से भी गौतम की कोई सुराग नही मिली। इसके बाद 9 तारीख को मोबाईल नंबर 9798874972 से ललिता देवी को एक व्यक्ति ने फोन कर बताया कि तुम्हारे बेटे का का नाम गौतम है, गौतम सही सलामत उनके पास है, लेकिन उसकी शादी कर दी गई है, वो भी गौतम की मर्जी से। इसके बाद उक्त विवाह को मानने के लिए ललिता देवी को जान से मारने की धमकी भी दी गई।
ललिता देवी ने बताया कि पिछले चार दिनों से धमकी का यही खेल जारी है, लेकिन उनके बेटे का कोई पता नही चल रहा है। इस बीच एक तस्वीर भी सामने आई है जिसमे लापता गौतम एक युवती के साथ नजर आ रहा है। अन्ततः वह बलियापुर थाने और धनबाद के पुलिस अधिक्षक से मदद और न्याय की गुहार लगाने पहुंची।







