
DHANBAD : धनबाद रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नम्बर 2 पर उस वक्त अपफरा-तफरी का माहौल हो गया, जब एक युवक स्टेशन पर खड़ी ट्रेन पर चढ़कर हाई वोल्टेज तार को छुने की बात कह पागलों की तरह हरकत करने लगा। स्टेशन पर मौजुद सुरक्षा कर्मियों को इसकी जानकारी हुई तो अधिकारियों ने तुरंत मेन लाइन को बंद करवाया और कड़ी में मस्क़त के बाद उस युवक को नीचे उतारा गया। इस दौरान स्टेशन परिसर में काफी भीड़ जमा हो गई। लोगों की माने तो युवक नशे में था और कैसे ट्रेन ऊपर चढ़ गया। रेलवे पुलिस ने युवक को हिरासत में लिया है। साथ ही पुलिस उसके बारे में जानकारी इकट्ठा करने में जुटी है। ट्रेन के ऊपर चढ़कर हटिया जाने की बात कह रहा था।







