Khabar 24 Bharat
Advertisement
  • होम
  • झारखंड
  • धनबाद
  • जमशेदपुर
  • बोकारो
  • दुमका
  • राँची
  • रामगढ़
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • Login
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
  • धनबाद
  • जमशेदपुर
  • बोकारो
  • दुमका
  • राँची
  • रामगढ़
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • Login
No Result
View All Result
Khabar 24 Bharat
No Result
View All Result
Home धनबाद

ट्रांसफार्मर वर्कशॉप में लगी भीषण आग,मची अफरा तफरी,आग में कई ट्रांसफार्मर जलकर हुआ राख,विस्पोट से लोगो मे बना रहा भय का माहौल 

khabar24 by khabar24
January 12, 2024
in धनबाद, बड़ी खबर
0
ट्रांसफार्मर वर्कशॉप में लगी भीषण आग,मची अफरा तफरी,आग में कई ट्रांसफार्मर जलकर हुआ राख,विस्पोट से लोगो मे बना रहा भय का माहौल 
0
SHARES
21
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsApp

धनबाद कोयलांचल में कई भीषण अगलगी की घटनाओं के बाउजूद जिला प्रशासन सरकार ने कोई सबक नही लिया है।आग से बचाव लोगो की सुरक्षा और भीषण आग पर काबू पाने का कोई व्यवस्था करने में गम्भीरता नही की है।हालांकि अगलगी की घटना के बाद सरकार, जिला प्रशासन रेस होती है।लेकिन जैसे ही मामला ठंडा होता है वैसे ही सरकार जिला प्रशासन सब भूल जाती है।

ताजा मामला सदर थाना क्षेत्र बिजली टीआरडब्लू ऑफिस परिसर (ट्रांसफार्मर मरम्मती कारखाना)में भीषण आग गुरुवार रात लगभग 10 बजे हुई।आग के भीषण रूप को देख आस पास रहने वालों में डर का माहौल बन गया।भीषण आग की लपटें ऊची ऊची उठने लगी।आग के काले गुबार पूरे क्षेत्र को अंधकार कर दिया।आग लगने की घटना से मौके पर डर अफरा तफरी हो गई।

TRW (ट्रांसफार्मर मरम्मती कारखाना) परिसर में आग लगने के बाद मौके पर रखें कई ट्रांसफार्मर आग की चपेट में आ गई। बता दें कि यह वर्कशॉप में ट्रांसफार्मर मरम्मती के लिए लाई जाती है जबकि इस जगह कई पुराने ट्रांसफार्मर भी रखें हुए थें। जानकारी के अनुसार मरम्मती किये गए करीब 20 से 25 ट्रांसफार्मर में आग लगने से ब्लास्ट हो गया और जलकर खाक हो गया वहीं ट्रांसफार्मर के लिए रखें गए करीब 1 हजार लीटर तेल भी जलकर ख़त्म हो गया।

आग लगने की सूचना फायरब्रिगेड को दिया गया।दो दमकल की वाहन पहले मौके पर पँहुच आग पर काबू पाने का प्रयास की।लेकिन आग भीषण होने के कारण दो दमकल आग को बुझाने में असफल रही।4 दमकल की वाहन और बीसीसीएल की 4 दमकल वाहन मौके पर पँहुची।कड़ी मशक्कत के बाद 4 घण्टे बाद आग पर काबू पाया जा सका।

जानकारी पाकर भाजपा विधायक राज सिन्हा  सदर थाना प्रभारी संतोष गुप्ता मौके पर पँहुचे।बिजली विभाग के महाप्रबंधक अशोक सिन्हा, अधिक्षण अभियंता सविनेन्द्र कश्यप , कार्यपालक अभियंता सुवेंद्र कुमार सहित अन्य भी पँहुचे। वही आग की घटना के 3 घण्टे बाद भी कोई भी जिला प्रशासन के अधिकारी के मौके पर नही पहुँचने पर विधायक ने नाराजगी जताई।अगलगी घटना स्थल के आस पास रहने वाले लोगो से विधायक ने बात की।लोगो ने विधायक को बताया कि यहाँ पूरा सिस्टम फेल है।उनलोगों को डर लग रहा है कि कोई अनहोनी न हो जाय।

बिजली विभाग को लाखों का नुकसान हुआ है।आग लगने के कारण का पता नही चल पाया है। वही स्थानीय युवती ने बताया कि अगर आग मध्य रात्रि में लगती तो बड़ा हादसा हो सकता था।आग लगी कि घटना से डर लग रहा है।कोई व्यवस्था नही है कि आग पर काबू पाया जा सके।

वही विधायक ने कहा कि आग की कई घटनाओं से जिला प्रशासन, सरकार कोई सीख नही ली है।बिजली के ऑयल क्वाइल की आग को काबू करने की कोई व्यवस्था जिला प्रशासन के पास नही है। वही सदर थाना प्रभारी ने कहा कि आग पर काबू पाने को लेकर कई दमकल वाहन पँहुची है जो आग पर काबू पाने में जुटी हुई है।

Previous Post

श्यामल चक्रवर्ती की शहादत दिवस पर हज़ारों लोगों ने दी श्रद्धांजलि

Next Post

पीएम मोदी का 27 जनवरी को धनबाद आगमन, हर्ल का करेंगे उद्घाटन

khabar24

khabar24

Next Post
पीएम मोदी का 27 जनवरी को धनबाद आगमन, हर्ल का करेंगे उद्घाटन

पीएम मोदी का 27 जनवरी को धनबाद आगमन, हर्ल का करेंगे उद्घाटन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

टुंडी पहुंचे राज्यपाल संतोष गंगवार, कहा झारखंड में खेल प्रतिभा, अभिभावक बच्चों को मोबाइल से रखें दूर

टुंडी पहुंचे राज्यपाल संतोष गंगवार, कहा झारखंड में खेल प्रतिभा, अभिभावक बच्चों को मोबाइल से रखें दूर

December 20, 2025
पेट्रोल पंप मालिक के बेटे को लगी गोली, रेफर, पुलिस जांच में जुटी

पेट्रोल पंप मालिक के बेटे को लगी गोली, रेफर, पुलिस जांच में जुटी

December 18, 2025
कोल इंडिया चेयरमैन का पहला धनबाद दौरा, केंदुआडीह गैस रिसाव क्षेत्र पहुंचे

कोल इंडिया चेयरमैन का पहला धनबाद दौरा, केंदुआडीह गैस रिसाव क्षेत्र पहुंचे

December 18, 2025
केंदुआडीह गैस रिसाव: दूसरे दिन भी हुआ बोरहोल, होगी नाइट्रोजन फॉलिंग

केंदुआडीह गैस रिसाव: दूसरे दिन भी हुआ बोरहोल, होगी नाइट्रोजन फॉलिंग

December 17, 2025
धनबाद में आईजी बोकारो ने 7 जिले के एसपी के साथ की बैठक,अब अपराधी की संपति होगी जब्त

धनबाद में आईजी बोकारो ने 7 जिले के एसपी के साथ की बैठक,अब अपराधी की संपति होगी जब्त

December 17, 2025
तीन मंजिला मकान में भीषण आग, दो की मौत, छह घायल, पुलिस जांच में जुटी

तीन मंजिला मकान में भीषण आग, दो की मौत, छह घायल, पुलिस जांच में जुटी

December 16, 2025

© 2023 Khabar 24 Bharat - All Right Reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
  • धनबाद
  • जमशेदपुर
  • बोकारो
  • दुमका
  • राँची
  • रामगढ़
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • Login

© 2023 Khabar 24 Bharat - All Right Reserved.

  • English