Khabar 24 Bharat
Advertisement
  • होम
  • झारखंड
  • धनबाद
  • जमशेदपुर
  • बोकारो
  • दुमका
  • राँची
  • रामगढ़
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • Login
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
  • धनबाद
  • जमशेदपुर
  • बोकारो
  • दुमका
  • राँची
  • रामगढ़
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • Login
No Result
View All Result
Khabar 24 Bharat
No Result
View All Result
Home झारखंड

केंदुआडीह गैस रिसाव Update: लोगों ने विस्थापन की पेशकश को ठुकराया, कहा- मर जाएंगे, अपनी जमीन नहीं छोड़ेंगे

khabar24 by khabar24
December 9, 2025
in झारखंड, धनबाद, बड़ी खबर
0
केंदुआडीह गैस रिसाव Update: लोगों ने विस्थापन की पेशकश को ठुकराया, कहा- मर जाएंगे, अपनी जमीन नहीं छोड़ेंगे
0
SHARES
5
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsApp

DHANBAD धनबाद : केंदुआडीह गैस रिसाव से प्रभावित बस्ती के लोगों ने विस्थापन को लेकर बीसीसीएल के प्रस्ताव को एक सिरे से खारिज कर दिया है। प्रभावित ग्रामीणों ने सोमवार एक प्रेस वार्ता आयोजित कर एक स्वर में ऐलान किया कि ‘मर जाएंगे, लेकिन अपनी यह जमीन छोड़कर बेलगड़िया या करमाटांड नहीं जाएंगे।

​केंदुआडीह बस्ती के लोगों ने अपनी पीढ़ी दर पीढ़ी की विरासत का हवाला देते हुए विस्थापन का कड़ा विरोध किया है। निवासियों का कहना है कि गैस रिसाव की घटना के बाद बीसीसीएल प्रबंधन उन्हें बेलगड़िया या करमाटांड में शिफ्ट होने के लिए कह रही है, लेकिन यह उनके जीवन-यापन के लिए संभव नहीं है। ग्रामीणों ने एकमत से कहा हम वर्षों से पीढ़ी दर पीढ़ी इसी केंदुआडीह बस्ती में रहते आए हैं। हमें विस्थापित करने के बजाय बीसीसीएल प्रबंधन को गैस निकालने की दिशा में प्रयास तेज करना चाहिए। लोगों ने अपनी चिंताओं को सामने रखते हुए बताया कि बेलगड़िया या करमाटांड में न तो उन्हें रोजगार मिलेगा और न ही किसी तरह की अन्य सुविधाएं। ऐसे में केंदुआडीह छोड़कर दूसरी जगह जीवन यापन करना उनके लिए मुमकिन नहीं होगा।

​मो. शाजिद ने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि हमारा सारा काम-काज, हमारी रोजी-रोटी इसी इलाके से जुड़ी है। दूसरी जगह जाकर हम क्या करेंगे। बीसीसीएल हमारी समस्या सुलझाए, विस्थापन समाधान नहीं है।

​गैस रिसाव की घटना को छह दिन से अधिक का समय बीत चुका है, लेकिन समस्या के स्थायी समाधान की दिशा में कोई ठोस कदम न उठाए जाने से लोगों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है।

​ग्रामीणों ने बताया कि वे पूर्व से ही भूमिगत खदान का पंखा चालू करने और ड्रिलिंग करके गैस निकालने जैसी मांगों को बीसीसीएल प्रबंधन के सामने रखते आए हैं, लेकिन प्रबंधन इन मांगों को गंभीरता से नहीं ले रहा है और केवल विस्थापन की बात पर अटका हुआ है। लोगों ने स्पष्ट कर दिया है कि वे मरते दम तक केंदुआडीह नहीं छोड़ेंगे।

इस दौरान आक्रोशित स्थानीय लोगों ने विरोध जताते हुए प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। केंदुआडीह बस्ती के लोगों ने बीसीसीएल प्रबंधन को अपनी मांगों पर पुनर्विचार करने और जल्द से जल्द गैस रिसाव की समस्या का तकनीकी समाधान निकालने की चेतावनी दी है।

Previous Post

बरमसिया में 15 लाख की चोरी, दो बन्द घरों को चोरों ने बनाया निशाना, चार संदिग्ध CCTV में कैद

Next Post

धनबाद पहुंचे प्रसिद्ध उद्योगपति गौतम अडानी, आईआईटी (आईएसएम) के शताब्दी फाउंडेशन डे में हुए शामिल

khabar24

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

टुंडी पहुंचे राज्यपाल संतोष गंगवार, कहा झारखंड में खेल प्रतिभा, अभिभावक बच्चों को मोबाइल से रखें दूर

टुंडी पहुंचे राज्यपाल संतोष गंगवार, कहा झारखंड में खेल प्रतिभा, अभिभावक बच्चों को मोबाइल से रखें दूर

December 20, 2025
पेट्रोल पंप मालिक के बेटे को लगी गोली, रेफर, पुलिस जांच में जुटी

पेट्रोल पंप मालिक के बेटे को लगी गोली, रेफर, पुलिस जांच में जुटी

December 18, 2025
कोल इंडिया चेयरमैन का पहला धनबाद दौरा, केंदुआडीह गैस रिसाव क्षेत्र पहुंचे

कोल इंडिया चेयरमैन का पहला धनबाद दौरा, केंदुआडीह गैस रिसाव क्षेत्र पहुंचे

December 18, 2025
केंदुआडीह गैस रिसाव: दूसरे दिन भी हुआ बोरहोल, होगी नाइट्रोजन फॉलिंग

केंदुआडीह गैस रिसाव: दूसरे दिन भी हुआ बोरहोल, होगी नाइट्रोजन फॉलिंग

December 17, 2025
धनबाद में आईजी बोकारो ने 7 जिले के एसपी के साथ की बैठक,अब अपराधी की संपति होगी जब्त

धनबाद में आईजी बोकारो ने 7 जिले के एसपी के साथ की बैठक,अब अपराधी की संपति होगी जब्त

December 17, 2025
तीन मंजिला मकान में भीषण आग, दो की मौत, छह घायल, पुलिस जांच में जुटी

तीन मंजिला मकान में भीषण आग, दो की मौत, छह घायल, पुलिस जांच में जुटी

December 16, 2025

© 2023 Khabar 24 Bharat - All Right Reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
  • धनबाद
  • जमशेदपुर
  • बोकारो
  • दुमका
  • राँची
  • रामगढ़
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • Login

© 2023 Khabar 24 Bharat - All Right Reserved.

  • English