Dhanbad : धनबाद में तेज रफ्तार स्कूल बस के चपेट में आने से एक 21 वर्षीय युवती मुस्कान गोस्वामी की दर्दनाक मौत हो गई। सरायढेला थाना क्षेत्र के धागी मोड के समीप स्कूल बस ने युवती को अपनी चपेट में ले लिया।घटना के बाद ड्राइवर बस को छोड़ भाग गया।स्थानीय लोग युवती को अस्पताल पँहुचाये।अस्पताल में इलाज के दौरान युवती की मौत हो गई। वहीं घटना के बाद स्थानीय लोगो ने परिवार के सदस्य को स्कूल में नियोजन और मुआवजा की मांग की है । परिजनों ने सरायढेला थाना में स्कूल के खिलाफ लिखित शिकायत दिया है।बस को जब्त पुलिस कर ली है।
मृतिका युवती सरायढेला बैंक कॉलोनी की रहने वाली थी। युवती BBM कॉलेज बलियापुर की बीए की छात्रा थी। वही मृतिका के चाचा ने कहा कि उसकी भतीजी ट्यूशन पढ़ाने जा रही थी।इसी दौरान धागी मोड़ के पास धनबाद पब्लिक स्कूल के बस ने अपनी चपेट में ले लिया।घटना के बाद ड्राइवर बस को छोड़ भाग निकला।स्थानीय लोग गम्भीर रूप से घायल भतीजी को अस्पताल ले आये।जहाँ इलाज के दौरान मौत हो गई।बस ड्राइवर की लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ है।समय पर भतीजी को इलाज होता तो शायद मौत भतीजी की नही हुई होती।पुलिस से शिकायत किये है।बस को पुलिस जब्त की है।पुलिस पोस्टमार्टम के बाद आगे की कार्रवाई का आश्वासन दी है।







