Khabar 24 Bharat
Advertisement
  • होम
  • झारखंड
  • धनबाद
  • जमशेदपुर
  • बोकारो
  • दुमका
  • राँची
  • रामगढ़
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • Login
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
  • धनबाद
  • जमशेदपुर
  • बोकारो
  • दुमका
  • राँची
  • रामगढ़
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • Login
No Result
View All Result
Khabar 24 Bharat
No Result
View All Result
Home झारखंड

उपायुक्त ने किया प्री बोर्ड परीक्षा को लेकर विभिन्न विद्यालयों का भ्रमण

khabar24 by khabar24
December 17, 2025
in झारखंड, धनबाद
0
उपायुक्त ने किया प्री बोर्ड परीक्षा को लेकर विभिन्न विद्यालयों का भ्रमण
0
SHARES
2
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsApp

DHANBAD धनबाद: धनबाद जिले के 141 विद्यालयों में मैट्रिक एवं 36 हाई स्कूल में इंटरमीडिएट प्री बोर्ड परीक्षा का आयोजन बुधवार से शुरू हुआ। इसको लेकर उपायुक्त ने आज बीएसएस बालिका विद्यालय, पीएम श्री राजकीयकृत प्लस 2 हाई स्कूल (एच.ई. स्कूल) के अलावा अन्य विद्यालयों का भ्रमण किया।

भ्रमण के दौरान उपायुक्त ने छात्रों के साथ बोर्ड परीक्षा की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की। विद्यालयों में सुधार के लिए उनके सुझाव लिए और उसे शीघ्र पूरा करने का भरोसा दिया।

उपायुक्त ने कहा कि मुख्यमंत्री की सोच है कि सरकारी विद्यालयों के छात्र-छात्रा बोर्ड परीक्षा और प्रतियोगिता परीक्षाओं में अच्छा प्रदर्शन करें। इसके मद्देनजर आज से जिले के विद्यालयों में प्री बोर्ड परीक्षा शुरू की गई है। इसका आयोजन 18, 19, 22, 23, 24 एवं 26 दिसंबर 2025 को दो शिफ्ट में बोर्ड परीक्षा की तरह ही किया जा रहा है। इसमें बोर्ड परीक्षा की तरह ही परीक्षा ली जा रही है। बच्चों को प्रश्न पत्र के साथ उत्तर पुस्तिका दी गई है। प्री बोर्ड परीक्षा में शामिल होने से छात्र बोर्ड परीक्षा के माहौल से भी परिचित होंगे।

उन्होंने कहा कि प्री बोर्ड परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करने वाले छात्रों को जिला प्रशासन की ओर से सम्मानित किया जाएगा। इसके लिए शिक्षा विभाग के सभी अधिकारी एवं कर्मी मेहनत कर रहे हैं। बोर्ड परीक्षा में धनबाद राज्य में एक अच्छी पहचान बनाएगा। छात्रों के स्वर्णिम भविष्य की परिकल्पना साकार होगी।

वहीं भ्रमण के दौरान उपायुक्त ने प्री-बोर्ड परीक्षा को लेकर छात्रों से सीधा संवाद कर उनकी शैक्षणिक स्थिति जानी। विद्यालयों में हाउस सिस्टम पर चर्चा की। हाउस गतिविधियों को और बेहतर करने के लिए छात्रों को प्रेरित किया। छात्रों को घर जाकर भी परीक्षा की तैयारियों में जुटे रहने का आह्वान किया। शिक्षकों को छात्रों से संवाद कर बेहतर मार्गदर्शन देने का निर्देश दिया।

इस दौरान बीएसएस बालिका विद्यालय के छात्रों ने उपायुक्त से स्वच्छ पानी, कंप्यूटर लैब, हॉल व खेल मैदान की मांग रखी। उपायुक्त ने विद्यालय को 10 कंप्यूटर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। साथ ही किचन का निरीक्षण कर भोजन की गुणवत्ता व पोषण की जांच की।

Previous Post

केंदुआडीह गैस रिसाव: दूसरे दिन भी हुआ बोरहोल, होगी नाइट्रोजन फॉलिंग

Next Post

कोल इंडिया चेयरमैन का पहला धनबाद दौरा, केंदुआडीह गैस रिसाव क्षेत्र पहुंचे

khabar24

khabar24

Next Post
कोल इंडिया चेयरमैन का पहला धनबाद दौरा, केंदुआडीह गैस रिसाव क्षेत्र पहुंचे

कोल इंडिया चेयरमैन का पहला धनबाद दौरा, केंदुआडीह गैस रिसाव क्षेत्र पहुंचे

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

टुंडी पहुंचे राज्यपाल संतोष गंगवार, कहा झारखंड में खेल प्रतिभा, अभिभावक बच्चों को मोबाइल से रखें दूर

टुंडी पहुंचे राज्यपाल संतोष गंगवार, कहा झारखंड में खेल प्रतिभा, अभिभावक बच्चों को मोबाइल से रखें दूर

December 20, 2025
पेट्रोल पंप मालिक के बेटे को लगी गोली, रेफर, पुलिस जांच में जुटी

पेट्रोल पंप मालिक के बेटे को लगी गोली, रेफर, पुलिस जांच में जुटी

December 18, 2025
कोल इंडिया चेयरमैन का पहला धनबाद दौरा, केंदुआडीह गैस रिसाव क्षेत्र पहुंचे

कोल इंडिया चेयरमैन का पहला धनबाद दौरा, केंदुआडीह गैस रिसाव क्षेत्र पहुंचे

December 18, 2025
केंदुआडीह गैस रिसाव: दूसरे दिन भी हुआ बोरहोल, होगी नाइट्रोजन फॉलिंग

केंदुआडीह गैस रिसाव: दूसरे दिन भी हुआ बोरहोल, होगी नाइट्रोजन फॉलिंग

December 17, 2025
धनबाद में आईजी बोकारो ने 7 जिले के एसपी के साथ की बैठक,अब अपराधी की संपति होगी जब्त

धनबाद में आईजी बोकारो ने 7 जिले के एसपी के साथ की बैठक,अब अपराधी की संपति होगी जब्त

December 17, 2025
तीन मंजिला मकान में भीषण आग, दो की मौत, छह घायल, पुलिस जांच में जुटी

तीन मंजिला मकान में भीषण आग, दो की मौत, छह घायल, पुलिस जांच में जुटी

December 16, 2025

© 2023 Khabar 24 Bharat - All Right Reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
  • धनबाद
  • जमशेदपुर
  • बोकारो
  • दुमका
  • राँची
  • रामगढ़
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • Login

© 2023 Khabar 24 Bharat - All Right Reserved.

  • English