Dhanbad : मकर संक्रांति पर गंगा स्नान और दान पुण्य का विशेष महत्व है . आज के दिन गंगा स्नान करने से कुंडली के ग्रह दोष दूर होते हैं .लेकिन जो लोग गंगा स्नान को नहीं जा पाते वह आस पास के नदी और जोड़ियां में स्नान कर पुण्य के भागी बनते है. ऐसे में सोमवार की सुबह से ही झरिया के दामोदर नदी मोहलबनी घाट पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली . श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगाने के बाद ईश्वर की आराधना कर जीवन में तरक्की और परिवार की खुशहाली की कामना की. इस मौके पर श्रद्धालुओ ने दान-पुण्य भी किया और पुण्य के भागी बने.वही भीड़ को नियंत्रित करने के लिए सुदामडीह पुलिस काफी मुस्तेद दिखी.
इस मौके पर श्याम भक्त मंडल पाथरडीह की ओर से मोहलबनी घाट पर लगभग 5000 श्रद्धालुओं के बीच खिचड़ी भोग का वितरण किया गया .श्याम भक्त मंडल द्वारा यह कार्यक्रम कई वर्षों से किया जा रहा है .मकर संक्रांति पर पतंगबाजी को लेकर लोगों में उत्साह और उमंग चरम पर होता है. इस मौके पर आसमान रंग-बिरंगी पतंगों से पटा नजर आया.मकर संक्रांति के साथ आज से खरमास भी खत्म हो गया. मांगलिक कार्यों पर लगी रोक भी खत्म हो गई . अब विवाह, सगाई, मुंडन, गृह प्रवेश आदि जैसे मांगलिक कार्य शुरू हो जाएंगे .







